Homeटेक्नोलॉजीकूलर का मोटर सही से नहीं उठा रहा पानी,कर लें बस ये...

कूलर का मोटर सही से नहीं उठा रहा पानी,कर लें बस ये काम, बच जाएंगे मैकेनिक के पैसे

Published on

कई बार ऐसा होता है कि कूलर में जितना भी पानी डाल दो कूलर का मोटर (Cooler Motor Not worKing) पानी खींच ही नहीं पाता है। फिर ठंडी हवा कि जगह कूलर से गर्म हवा आने लगती है।ऐसे में कई लोग तुरंत मैकेनिक घर बुला लाते हैं जिससे हजारों का खर्चा बढ़ जाता है।जबकि इस समस्या का समाधान घर में ही बिना मैकेनिक के ठीक तरीके से हो सकता है। अगर आप के भी कूलर का मोटर सही से पानी नहीं खींच पा रहा है तो फिर टेंशन मत लीजिए।आज हम आपको इससे जुड़े कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आपकी कूलर की सारी परेशानी दूर हो जाएगी।साथ में आपका मैकेनिक का खर्चा भी बच जाएगा।

अगर आपके कूलर में सही मात्रा में पानी डालने के बाद भी गर्म हवा आ रही है तो फिर आपको अपने कूलर का मोटर चेक करना चाहिए।कई बार ऐसा होता है कि कूलर के पंप के आस पास या फिर उसमें कचरा फंस जाता है।इस वजह से वह अच्छे से काम नहीं कर पाता है। ऐसे में पंप के पानी उठाने की क्षमता कम हो जाती है और फिर इससे कूलर में लगा पैड गीला नहीं हो पाता है, जिस वजह से कूलर ठंडी हवा कि जगह गर्म हवा देने लगता है।ऐसे में इस समस्या का एक ही समाधान है कि पंप को अच्छे से साफ किया जाए। आप घर में आराम से अपने कूलर को खोल कर उसमें लगे पंप को ब्रश की मदद से साफ कर सकते हैं।

कूलर के अंदर पैड गीला करने के लिए इसमें पाइप या नली होती है।इसमें आई गड़बड़ी भी गर्म हवा आने का एक कारण हो सकता है।अगर पाइप में कचरा फंसा होगा या फिर वह मुड़ी हुई होगी तो भी कूलर के पैड ठीक से गीले नहीं हो पाएंगे। ऐसे में आप पाइप को अच्छे से साफ कर सीधा लगाएं।अगर पाइप ज्यादा पुराना हो गया है तो भलाई इसी में है कि आप उसे बदल दें।

कूलर का मोटर अगर पुराना हो जाए तो वह ठीक से काम नहीं करेगा। ऐसे में अगर आपके कूलर का मोटर पुराना हो गया है तो फिर उसे बदलना ही सही ऑप्शन है।कई बार तो नए कूलर का मोटर भी दिक्कत कर देता है,क्योंकि, ज्यादातर लोकल कूलर्स में कम कैपेसिटी वाले मोटर लगा कर बेचे जाते हैं। इससे ग्राहकों को परेशानी उठानी उठाना पड़ सकता है। अगर आपके कूलर का पैड सही तरीके से गीला नहीं हो पा रहा है तो फिर समझ लीजिए आपके कूलर में लगा मोटर कम कैपेसिटी वाला है।आप उसे बदलकर नया अच्छी कैपेसिटी वाला मोटर लगा लें।

कई बार कूलर की वायरिंग ढीली या कटी-फटी होने से भी मोटर को अच्छी तरह से पावर नहीं मिल पाता है। ऐसे में एक बार मोटर का बिजली कनेक्शन जरूर चेक कर लें। जरूरत पड़े तो इलेक्ट्रिशियन से मदद ले लें।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...