Homeखेलरोहित और विराट का होगा भारतीय टीम से मुकाबला, इंग्लैंड में होगा...

रोहित और विराट का होगा भारतीय टीम से मुकाबला, इंग्लैंड में होगा बड़ा ‘खेला’

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम जून में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए तैयार है।20 जून से लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट से पहले, टीम इंडिया अपनी तैयारियों को मजबूती देने के लिए एक विशेष अभ्यास मैच खेलेगी।यह मैच भारत बनाम भारत ए के बीच बंद दरवाजों के पीछे आयोजित किया जाएगा।

आमतौर पर, विदेशी दौरे के दौरान टीमें स्थानीय काउंटी क्लब्स के खिलाफ अभ्यास मैच खेलती हैं। लेकिन इस बार ऐसा कोई प्लान नहीं बनाया गया है। इसके बजाय, भारतीय टीम अपने ही खिलाड़ियों के साथ इंट्रा-स्क्वाड मैच खेलेगी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार , यह अभ्यास मैच लंदन के नज़दीक स्थित बेकेनहैम क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा, जो केंट काउंटी क्रिकेट क्लब के अंतर्गत आता है।भारतीय टीम ने इस मैच के लाइव प्रसारण से इनकार किया है, जिससे यह मुकाबला कैमरों से दूर रहेगा।यह मैच 13 जून के आसपास आयोजित होने की संभावना है, जबकि भारतीय टीम जून के दूसरे सप्ताह के प्रारंभ में इंग्लैंड पहुंचेगी।

भारतीय सीनियर टीम को स्थानीय टीम के खिलाफ अभ्यास का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन भारत ए टीम इंग्लैंड दौरे के दौरान इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच खेलेगी.

पहला मैच: 30 मई – 2 जून (कैंटरबरी)
दूसरा मैच: 6 – 9 जून (नॉर्थम्पटन)

भारतीय टीम का चयन मई में किया जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर भी चर्चा होगी, जो उनके आईपीएल 2025 के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

भारत बनाम इंग्लैंड – टेस्ट सीरीज शेड्यूल की बात की जाय तो दोनों टीमों के बीच
पहला टेस्ट: 20-24 जून, लीड्स में,
दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, एजबेस्टन (बर्मिंघम)में,
तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स में
चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) में और
पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई – 4 अगस्त, ओवल (लंदन)बीमें खेला जायेगा

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this