सीता पर इरफान के बयान से भड़के चौहान, बोले- यह भारत की नारी शक्ति का अपमान

0
162

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता स्व दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन के बारे में दिए गए इरफान अंसारी के अमर्यादित बयान पर झारखंड में राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए इरफान अंसारी को निशाने पर लिया है।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीता सोरेन के बारे में इरफान अंसारी ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह झारखंड की बहन बेटियों का अपमान है। भारत की नारी शक्ति का अपमान है।

शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इरफान अंसारी ने बीजेपी नेता सीता सोरेन के लिए जिन अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि सीता सोरेन, स्व दुर्गा सोरेन की धर्मपत्नी हैं।वह दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बहू हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं। वह झारखंड की एक सम्मानित नेता हैं। उनके बारे में इस तरह का बयान कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को इरफान अंसारी को तुरंत अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।

इरफान अंसारी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। वह जामताड़ा से विधायक हैं। कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर उनको जामताड़ा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके खिलाफ बीजेपी के टिकट पर सीता सोरेन चुनाव लड़ रहीं हैं।लगातार 3 बार जामा से विधानसभा का चुनाव जीतने वाली सीता सोरेन इस बार जामताड़ा से लड़ रहीं हैं। इस सीट पर लगातार 2 बार से इरफान अंसारी जीत रहे हैं।झारखंड में कांग्रेस ने इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन किया है।डॉ इरफान अंसारी जामताड़ा विधान सभा सीट से कांग्रेस-जेएमएम-राजद के गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here