Homeखेलयशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय बनें

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय बनें

Published on

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शुक्रवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक कैलेंडर वर्ष में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने दिलीप वेंगसरकर के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 1979 में 23 साल की उम्र में 1000 रन का आंकड़ा छुआ था।वर्तमान में, जायसवाल 2024 में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वालों की सूची में इंग्लैंड के जो रूट के बाद दूसरे स्थान पर हैं।जो रूट ने 14 मैचों में 1305 रन बनाए हैं।

इस साल यशस्वी जायसवाल ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए केवल 10 मैचों में 59.23 की औसत से 1007 रन बना लिए। इसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं।2024 में तीन और टेस्ट मैच शेष हैं। ऐसे में उनके पास भारतीय दिग्गजों के कुछ सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकार्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम है।उन्होंने 2010 में 14 मैचों में 1562 रन बनाए थे।दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 2008 में 1462 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल का दूसरा दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। भारत ने पहली पारी में 156 के स्कोर पर अपने सभी विकेट गंवा दिए।दूसरे दिन ही मैच की तीसरी पारी भी शुरू हो गई और मेहमान टीम भी अपने 5 बल्लेबाजों को खो चुकी है।भारत को एक बड़ा लक्ष्य मिलने की उम्मीद है, जिसे हासिल करने के लिए टीम के पास करीब तीन दिन का समय होगा।न्यूजीलैंड ने पहली पारी में भारत के खिलाफ 259 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 301 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी पहले टेस्ट मैच की तरह ही दूसरे मैच में भी काफी खराब रही।कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल टीम को एक शानदार शुरुआत नहीं दिला पाए। रोहित शर्मा तो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि जायसवान ने 30 रनों की पारी खेली। वापसी करे रहे शुभमन गिल ने भी टीम के लिए 30 रन जोड़े, लेकिन विराट कोहली एक बार फिर नाकाम रहे और एक रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।सरफराज खान और ऋषभ पंत भी सस्ते में आउट हो गए। भारत को दूसरी पारी में मेहमान टीम को जल्दी आउट करना होगा।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...