Homeखेलपाकिस्तान की शर्मनाक हार,500 से अधिक रन बनाकर एक पारी से हारने...

पाकिस्तान की शर्मनाक हार,500 से अधिक रन बनाकर एक पारी से हारने वाला पहला देश बना

Published on

न्यूज डेस्क
टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जो पाकिस्तान के साथ शुक्रवार को मुल्तान में घटित हुआ। पहली पारी में तीन शतक की मदद से 556 रन का भारी भरकम स्कोर बनाने के बावजूद पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी ओर 47 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान टेस्ट इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गयी है जिसे पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बावजूद पारी से हार मिली। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में 220 पर रोक कर दीज दर्ज की। इंग्लैंड की जीत में उसके पहाड़ जैसे स्कोर 823 रन ने मुख्य भूमिका निभायी। टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक और जो रूट के दोहरे शतक की मदद से इंग्लैंड ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस बीच करारी हार के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नई सिलेक्शन कमिटी का ऐलान किया है। हाल ही में रिटायर हुए अंपायर अलीम डार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के हाथों मुल्तान में पहले टेस्ट में टीम की शर्मनाक हार के बाद गठित नई राष्ट्रीय चयन समिति में शामिल किया है। डार ने 2000 से 2023 के बीच अपने करियर में 145 टेस्ट, 231 वनडे और 72 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 47 रन से हराया।

पीसीबी ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अकीब जावेद, अजहर अली, टेस्ट अंपायर अलीम डार और विश्लेषक हसन चीमा को समिति में शामिल किया है। डार पीसीबी से ऐसा पद पाने वाले पहले अंपायर हैं। पीसीबी ने कहा कि सभी सदस्यों को मतदान का अधिकार होगा, लेकिन यह नहीं बताया कि मुख्य कोचों गैरी क्रस्टन और जैसन गिलेस्पी को भी क्या समिति में मत देने का अधिकार होगा।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this