Homeदेशजम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना की बड़ी कार्रवाई,घुसपैठ की कोशिश नाकाम,...

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना की बड़ी कार्रवाई,घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

Published on

-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. कुपवाड़ा के गुगलधार क्षेत्र में घुसपैठ की जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर कार्रवाई शुरू की।कई घंटों तक चले इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया।उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

भारतीय सेना ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि गुगलधार में संदिग्ध गतिविधियों को देखने के बाद जब घुसपैठियों को चुनौती दी गई, तो गोलीबारी शुरू हो गई।सेना ने बताया कि गुगलधार में सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है, जिसमें सेना और पुलिस की संयुक्त टीम लग है।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था. मारे गए आतंकी के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का संदेह था. इसके अलावा, राजौरी जिले के थानामंडी क्षेत्र में भी एक मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों को दो आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली

थानामंडी के मनियाल गली में खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया. आतंकियों का पता लगते ही दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई.

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this