Homeदेशपीएम मोदी बोले- कांग्रेस का फॉर्मूला, न काम करो और न करने...

पीएम मोदी बोले- कांग्रेस का फॉर्मूला, न काम करो और न करने दो

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हरियाणा का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि केंद्र में जो भी सरकार होती है, हरियाणा में भी वही सरकार बनती है। आपने तीसरी बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनाई और अब आप लोगों ने यहां हरियाणा में भी तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस का फॉर्मूला है- न काम करो और न ही दूसरों को काम करने दो।कांग्रेस की राजनीति झूठे वादों तक सीमित है, जबकि बीजेपी की राजनीति कड़ी मेहनत और परिणाम दिखाने पर केंद्रित है। कांग्रेस कभी कड़ी मेहनत नहीं करती। कांग्रेस ने सोचा था कि 10 साल बीत गए हैं और हरियाणा की जनता उन्हें थाली में परोस कर सत्ता दे देगी।कांग्रेस को मध्य प्रदेश में भी यही गलतफहमी थी लेकिन मध्य प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को दिन में तारा दिखा दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए महत्वपूर्ण हर मुद्दे को उलझाए रखा।कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया था। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में संविधान को पूरी तरह लागू नहीं होने दिया था।उन्होंने हमारी बहनों को संसद और विधानसभा में आरक्षण से वंचित रखा।कांग्रेस ने हमारी मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की समस्या में उलझाए रखा था।कांग्रेस ने देश और देश के नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया बल्कि अपनी सारी ऊर्जा अपने परिवार को स्थापित करने में लगा दी।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि 5 तारीख को पीएम मोदी द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म किया गया और उसी 5 तारीख को राम मंदिर का शिलान्यास भी किया गया।अब एक बार फिर 5 तारीख आने वाला है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस 5 तारीख को हरियाणा तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाकर इतिहास रचेगा। मैं एक बार फिर आपका हरियाणा की धरती पर स्वागत करता हूं और पूरे हरियाणा की तरफ से आपका अभिनंदन करता हूं।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this