
बीरेंद्र कुमार झा
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमला हुआ है।उन्हें गांधी चौक के पास एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारी गई। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया । नाबा दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री नब दास जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी एएसआई ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस कर्मचारी ने उन पर फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आई है।घटना के बाद नब दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है।
ऐसा माना जा रहा है कि नब दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नाबा दास को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी.
हत्यारा एएसआई की हुई पहचान।
ओडिशा के कैबिनेट मंत्री पर फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी की पहचान गोपाल दास के रूप में हुई है, जो गांधी चौक में एएसआई के रूप में तैनात था। जानकारी के मुताबिक, एएसआई गोपाल दास ने अपनी रिवॉल्वर से नब दास पर 4 से 5 राउंड गोली चलाई। गोली मारने के बाद इस हमलावर को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। नब दास की हालत बहुत गंभीर है, उन्हें भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया घटना का संज्ञान।
नब दास पर जानलेवा हमले की जांच ओडिशा क्राइम ब्रांच करेगी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं और नब दास के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। इस केस की जांच के लिए मैंने क्राइम ब्रांच के सीनियर अधिकारियों को मौके पर जाने के आदेश दे दिए हैं।साथ ही मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर जाकर वहां अस्पताल में इलाजरत स्वास्थ्यमंत्री नब दास का हाल – चाल जाना।
बीरेंद्र कुमार झा
घटना से हम स्तब्ध।
बीजेडी के सीनियर नेता प्रसन्न आचार्य ने कहा कि फोन पर खबर मिलने के बाद हम पूरी तरह से स्तब्ध हैं। इस फायरिंग में कौन शामिल है और इसे क्यों अंजाम दिया गया, ये अभी कहना जल्दबाजी होगी।हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। हम इस घटना की निंदा करते हैं। पुलिस विस्तृत जांच करेगी। नब किशोर दास बीजेडी के प्रमुख नेता है। ऐसे में साल 2024 के चुनावों से पहले उन पर गोली चलाना निश्चित रूप से चिंता का विषय है ,क्योंकि ओडिशा में चुनावों के दौरान हिंसा देखने का इतिहास रहा है।
कौन हैं नब किशोर दास?
नब किशोर दास ओडिशा के झारसुखड़ा जिले के प्रभावशाली नेता हैं।वह पहले कांग्रेस में थे, वहां से नब दास बीजू जनता दल में शामिल हो गए थे।नवीन पटनायक ने उन्हें अपनी सरकार में स्वास्थ्य विभाग जैसा भारी-भरकम विभाग सौंपा हबीजू जनता दल के सीनियर नेता नब दास हाल ही में सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने महाराष्ट्र के एक मंदिर में एक करोड़ रुपये से अधिक का सोने का कलश दान किया था. नब दास ने महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किए थे, जो देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है.
