Homeदेशउपेंद्र कुशवाहा के बयान को लेकर जेडीयू हो रहा दो फांड़ ।

उपेंद्र कुशवाहा के बयान को लेकर जेडीयू हो रहा दो फांड़ ।

Published on

जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के मामले को लेकर जेडीयू अब दो फांड़ होती दिखाई पड़ रही है। ई0 शशिनाथ सिन्हा जैसे जेडीयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में आ रहे हैं।इनका मानना है की उपेंद्र कुशवाहा जो सवाल उठा रहे हैं,वह पार्टी के हित में है। तो वहीं मनोज लाल दास मनु जैसे लोग उपेंद्र कुशवाहा का खुलकर विरोध कर रहे हैं।

उपेंद्र कुशवाहा की भावना , जेडीयू के 90% नेताओं की भावना।

जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता रहे ई0 शशिनाथ सिन्हा का मानना है कि उपेंद्र कुशवाहा ने जो भावना व्यक्त की है,वह सिर्फ उनकी ही भावना नहीं है , बल्कि वह जेडीयू के 90% उन नेताओं की भावनाओं की भी भावना है, जो जेडीयू पार्टी और उसके बड़े नेताओं के प्रति लंबे समय से समर्पित रहे हैं। पूर्व महासचिव शंभूनाथ सिन्हा ने आरोप लगाया कि पता नहीं इन दिनों पार्टी के अंदर कौन सी ताकत सक्रिय हो गई है, जो पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ नेताओं को किनारे लगाने में जुटी हुई है। उपेंद्र कुशवाहा जो भी कर रहे हैं,वह पार्टी के हित से जुड़ा हुआ है। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

उपेंद्र जैसा अहसानफरामोश नेता दूसरा नहीं

जेडीयू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने आरोप लगाया है कि उपेंद्र कुशवाहा जैसा अहसानफरामोश नेता भारतीय राजनीति में दूसरा हो ही नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पार्टी के तमाम नेताओं के विचारों को दरकिनार करते हुए उपेंद्र कुशवाहा को तीसरी बार जेडीयू में वापस लाकर जे डी यू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना कर सम्मान दिया। आज उपेंद्र कुशवाहा उन्हीं पर आरोप लगा रहे हैं। मनोज लाल दास मनु ने कहा उपेंद्र कुशवाहा के मुंह से कसम खाने की बात कहना शोभा नहीं देता। उन्हें बताना चाहिए कि 2015 ईस्वी के विधानसभा चुनाव में कुछ नेताओं को टिकट कैसे दिए गए थे।

जेडीयू के अंदर शुरू हुआ आरोप और प्रत्यारोप का यह सिलसिला थमने की जगह उत्तरोत्तर बढ़ता चला जा रहा है। इसके बाद अब नेताओं का ध्रुवीकरण शुरू हो गया है। जेडीयू नेताओं के इस ध्रुवीकरण ने कहीं और जोर पकड़ लिया तो इससे जेडीयू के अस्तित्व पर एक बड़ा खतरा तो उत्पन्न हो ही जायेगा, यही खतरा महागठबंधन की वर्तमान सरकार के स्थायित्व पर भी मंडराने लगेगा।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...