Homeदेशपूर्व कांग्रेसी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गाँधी पर किया हमला ,पूछा...

पूर्व कांग्रेसी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गाँधी पर किया हमला ,पूछा राहुल बताये कि वे किस देवता के अवतार है ?

Published on

न्यूज़ डेस्क
अमेरिका दौरा पर गए राहुल गाँधी से पूर्व कांग्रेसी और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तीखा सवाल किया है।आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी को अमेरिका में यह भी बताना चाहिए था कि क्या देवता की परिभाषा में केवल वह हीं फिट बैठते हैं। राहुल गांधी को खुद ये लगता है कि वह खुद एक दैवीय पुरुष हैं। वह खुद को देवता मानने लगे हैं। और अगर ऐसा है तो उन्हें बताना चाहिए कि वह कौन से भगवान के कौन से अवतार हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे ग्रंथों में लिखा है कि भगवान के कुल दस अवतार होने हैं, जिनमें नौ हो चुके हैं और एक कल्कि का अवतार अभी होना है। राहुल गांधी को यह भी बताना चाहिए कि कहीं वह यही बचा हुआ अवतार तो नहीं हैं, और अभी तक छुपे बैठे हों, उन्होंने इसके बारे में किसी को बताया नहीं हो।

उन्होंने आगे कहा, “उन्हें यह बताना चाहिए कि क्या वाकई वह देवता हैं। मुझे लगता है कि राहुल गांधी अपने-आप को देवताओं से भी बड़ा मानते हैं। ये बात अलग है कि कांग्रेस पार्टी में वह भगवान हैं।”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि वह चीन के साथ हैं या भारत के। अगर उन्हें चीन की नीतियां अच्छी लगती हैं, तो उनको चीन जाकर राजनीति करनी चाहिए। मैं राहुल गांधी के ऐसे बयानों से बहुत हैरान हूं।”

वह कहते हैं, “असदुद्दीन ओवैसी भी देश के बाहर जाकर देश के खिलाफ नहीं बोलते हैं। ओवैसी देश के बाहर देश के साथ खड़े रहते हैं। वह कभी बाहर देश का विरोध नहीं करते। लेकिन राहुल गांधी ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश के बाहर जाकर देश के खिलाफ बोलते हैं।”

बता दें, अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा है, ‘भारत में देवता का मतलब में एक ऐसा व्यक्ति होता है, जिसकी आंतरिक भावनाएं उसकी बाहरी अभिव्यक्ति के जैसी ही होती हैं। इसका मतलब यह है कि वह व्यक्ति पूरी तरह से पारदर्शी है। मतलब भगवान नहीं है। अगर कोई व्यक्ति मुझे वो सब कुछ बताता है, जो वो मानता है और इसे खुले तौर पर मुझसे व्यक्त करता है, तो वह व्यक्ति देवता की परिभाषा में आता है। हमारी राजनीति में दिलचस्प बात यह है कि आप अपने विचारों, अपने डर, लालच या महत्वाकांक्षाओं को कैसे दबाते हैं और दूसरे लोगों के डर और महत्वाकांक्षाओं का निरीक्षण कैसे करते हैं।’

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...