न्यूज़ डेस्क
राजद प्रमुख लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव रेवाड़ी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने राव को रेवाड़ी से मैदान में उतारा है। वो इस सीट से मौजूदा विधायक हैं. रेवाड़ी सीट चिरंजीव राव के परिवार का गढ़ माना जाता है।
चिरंजीव राव की लालू यादव की बेटी अनुष्का यादव से शादी हुई है जो कैप्टन अजय सिंह यादव के पुत्र हैं। अजय सिंह की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है। वो फिलहाल ओबीसी कांग्रेस के चेयरमैन के पद पर हैं। हरियाणा सरकार में वित्त, राजस्व, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, जेल, बिजली, वन और सामाजिक कल्याण मंत्री के पद पर भी वे रह चुके हैं।
कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने के बाद चिरंजीव राव ने कहा कि मैं लोगों के बीच जाता हूं और उनकी समस्याओं से भली-भांति परिचित हूं। वर्तमान में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में नहीं हैं। लेकिन यदि जनता का आशीर्वाद रहा तो हम सत्ता में भी आएंगे। जनता के सारे रुके हुए काम पूरे होंगे।
कांग्रेस की पहली सूची जारी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना और राज्य इकाई के प्रमुख उदयभान को होडल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी ने इसराना सीट (सुरक्षित) से बलबीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सिंह इसराना सीट से मौजूदा विधायक हैं. कांग्रेस ने अपने सभी 28 विधायकों को फिर से टिकट दिया है।
