विनेश फोगाट जुलाना से लड़ेगी चुनाव ,चाचा महाबीर हुए नाराज 

0
79

न्यूज़ डेस्क 
हरियाणा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस ने इस बार पहलवान खिलाड़ी विनेश फोगाट को भी मैदान में उतारा है। विनेश कल ही कांग्रेस में बजरंग पुनिया के साथ आयी है। कांग्रेस काफी उत्साहित भी है। लेकिन विनेश के चाचा महाबीर फोगाट विनेश के निर्णय से काफी नाराज बताये जा रहे हैं। 

पहलवान गीता और बबीता के पिता महावीर फोगाट ने कहा कि उन्होंने सुझाव दिया था कि विनेश कुश्ती में अपना करियर जारी रखें। उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे कुश्ती जारी रखने और चार साल बाद होने वाले ओलंपिक के लिए लक्ष्य बनाने का आग्रह किया है। राजनीति में शामिल होना उनका अपना निर्णय है।

उन्होंने कहा कि विनेश में अभी भी काफी कुश्ती बाकी है और उन्हें खेल में बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि वह अपने करियर के इस पड़ाव पर राजनीति में आएं। उन्होंने यह भी कहा कि विनेश ने यह फैसला लेने से पहले उनसे सलाह नहीं ली।

फोगाट ने कहा कि वह विनेश फोगाट के लिए प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के विरोधी हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर विनेश को राजनीति में दिलचस्पी थी तो उन्हें कांग्रेस के बजाय भाजपा में शामिल होना चाहिए था।
 गौरतलब है कि फोगाट की छोटी बेटी बबीता फोगाट भाजपा की सदस्य हैं और उन्होंने दादरी विधानसभा क्षेत्र से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here