Homeदेशविनेश फोगाट ने की थी चीटिंग इसलिए ओलंपिक मेडल नहीं जीत सकी,बृजभूषण...

विनेश फोगाट ने की थी चीटिंग इसलिए ओलंपिक मेडल नहीं जीत सकी,बृजभूषण शरण का हमला

Published on

ओलंपिक में पदक से चूकने वाले विनेश फोगाट,अब सियासी अखाड़े में दांव आजमाने के लिए कूद पड़ी है।इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उनके प्रति हमलावर रुख अपना लिया है।भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट पर ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए धोखाघड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि विनेश फोगाट ओलंपिक पदक इसलिए नहीं जीत सकीं, क्योंकि भगवान ने उन्हें चीटिंग करने के लिए दंडित किया है। गौरतलब है कि विनेश फोगाट ने पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध दिल्ली के जंतर – मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि,मैं विनेश फोगाट से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई खिलाड़ी एक दिन में दो भार श्रेणियां में ट्रायल दे सकता है ?क्या वजन के बाद ट्रायल को 5 घंटे के लिए रोका जा सकता है? आप कुश्ती नहीं जीती !आप धोखाघड़ी करके वहां गई थी। भगवान ने आपको इसके लिए दंडित किया है। उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस द्वारा विनेश फोगाट को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जुलाना से उम्मीदवार बनाए जाने के एक दिन बाद आई है। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि बजरंग पूनिया ने ट्रायल पूरा किए बिना एशियाई खेल में भाग लिया था।उन्होंने एक मीडिया हाउस को दिए अपने वक्तव्य में कहा कि खेल के क्षेत्र में हरियाणा भारत का मुकुट है और उन्होंने लगभग 2.5 साल तक कुश्ती गतिविधियों को रोक दिया। उन्होंने कहा कि क्या यह सच नहीं है कि बजरंग बिना ट्रायल की एशियाई खेलों में चले गए। मैं कुश्ती के विशेषज्ञों से पूछना चाहता हूं।

बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होकर अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की है।कांग्रेस ने विनेश फोगाट को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पहलवानों के खिलाफ अपने हमले को जारी रखते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि अगर कोई बेटियों के अपमान करने का दोषी है तो वह बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट हैं। दोनों ने इसकी पटकथा लिखी।भूपेंद्र हुड्डा भी इसके लिए जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो वे हरियाणा में बीजेपी के प्रचार में शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी का कोई भी उम्मीदवार विनेश फोगाट को हरा देगा।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...