HomeखेलPAK vs BAN 2nd Test: पाकिस्तान टीम अपने घर में शर्मसार..बांग्लादेश ने...

PAK vs BAN 2nd Test: पाकिस्तान टीम अपने घर में शर्मसार..बांग्लादेश ने दूसरा टेस्ट 6 विकेट से जीतकर रचा इतिहास, 2-0 से सीरीज को किया क्लीन स्वीप

Published on

न्यूज डेस्क
बांग्लादेश ने पाकिस्तान में इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान को हरा दिया है। इसी के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 172 रन पर ही आउट हो गई थी। इसके बाद बांग्लादेश की टीम को 185 रन का लक्ष्य मिला था। जिसे बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था।

बांग्लादेश के लिए मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन दिखाया। हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरे टेस्ट में 5 विकेट लिए। वहीं, बल्लेबाजी में जाकिर हसन ने दूसरी पारी में 39 गेंदों में 40 रन बनाए। अंत में मुशफिकुर रहमान और शाकिब अल हसन की नाबाद पारियों के दम पर बांग्लादेश ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तानी टीम सोमवार को दूसरी पारी में 172 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 42 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मोमिनुल हक के बीच 57 बॉल पर 119 रन की साझेदारी हुई। टीम के लिए जाकिर हसन 40, शांतो 38, मोमिनुल 34, और शादमान इस्लाम 24 रन बनाए।

मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश पहली पारी में 262 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम ने एक समय 26 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां लिट्टन दास और मेहदी हसन ने 165 रन की साझेदारी करके टीम को 190 पार पहुंचाया। लिट्टन ने 138 और मेहदी हसन ने 78 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 6 विकेट लिए।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर इस WTC साइकल में तीसरी जीत दर्ज की। टीम के अब 6 टेस्ट में 3 जीत और 3 हार से 33 पॉइंट्स हैं। टीम अब वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और श्रीलंका से आगे निकल चुकी है। श्रीलंका 33.33% पॉइंट्स के साथ 7वें, पाकिस्तान 22.22% पॉइंट्स के साथ 8वें और वेस्टइंडीज 18.52% पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर है। भारत 68.52% पॉइंट्स के साथ पहले और ऑस्ट्रेलिया 62.50% पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...