Homeदेशजम्मू कश्मीर और हरियाणा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए संयुक्त...

जम्मू कश्मीर और हरियाणा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी तैयारी !

Published on

न्यूज़ डेस्क  
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित किसानों की अन्य मांगें पूरी हों।

एसकेएम ने एक बयान में कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर के किसान विधानसभा चुनावों में बीजेपी को ‘‘बेनकाब करने, उसका विरोध करने और उसे दंडित’’ करने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों को लामबंद करेंगे।

किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले एसकेएम ने कहा कि बीजेपी को हालिया लोकसभा चुनाव में ‘‘भारी झटका’’ लगा है, और उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 159 ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा है।

उसने कहा कि इन विधानसभा चुनावों में बीजेपी का हारना किसानों के नजरिये से अहम होगा, जिससे उन्हें कृषि को कॉरपोरेट के हाथों सौंपने के खिलाफ तथा अपनी आजीविका की रक्षा के लिए पूरे भारत में चल रहे आंदोलन में अपनी जीत सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

उसने कहा कि एसकेएम और केंद्रीय मजदूर संघों के संयुक्त मंच की हरियाणा राज्य समन्वय समितियां सात सितंबर को हिसार में ‘किसान और श्रमिक पंचायत’ आयोजित करेंगी।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this