Homeदेशजम्मू कश्मीर चुनाव में गठबंधन में स्थानीय नेताओं के सम्मान को प्राथमिकता:...

जम्मू कश्मीर चुनाव में गठबंधन में स्थानीय नेताओं के सम्मान को प्राथमिकता: राहुल गांधी

Published on

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर है। बीजेपी पर उन्होंने करारा प्रहार किया।उन्होंने कहा कि पहले नरेंद्र मोदी छाती फुलाकर आते थे ।लेकिन लोकसभा चुनाव में जनता ने बीजेपी को सबक सिखाया, हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं और आगे भी खोलेंगे।

श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुझे जम्मू-कश्मीर के लोगों से बहुत प्यार है।मैं उनसे प्यार करता हूं। यह बहुत पुराना रिश्ता है, खून का रिश्ता है। यदि किसी ने जम्मू-कश्मीर में आत्मविश्वास और निडरता के साथ काम किया है, तो वह कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन होगा,लेकिन यह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान बनाए रखते हुए होगा।

श्रीनगर में राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा और इसके लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार बहाल करना कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन की प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय घोषणापत्र स्पष्ट है कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख के लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार वापस मिलें, यह हमारी प्राथमिकता है। कांग्रेस हमेशा जम्मू कश्मीर के लोगों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है, हम समझते हैं कि आप मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है।यहां तीन चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर जबकि आखिरी चरण का मतदान 01 अक्टूबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को होगा। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।

Latest articles

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

More like this