Homeदेशशेख हसीना की बढ़ी मुश्किलें ,अंतरिम सरकार ने उनका पासपोर्ट किया रद्द...

शेख हसीना की बढ़ी मुश्किलें ,अंतरिम सरकार ने उनका पासपोर्ट किया रद्द !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। सबसे पहले उनके ऊपर दर्जनों मामले दर्ज किये गए हैं और अब अंतरिम सरकार ने उनका पासपोर्ट ही रद्द कर दिया है। पासपोर्ट रद्द होने के बाद अब वे कही बाहर भी नहीं  सकती है। 

बता दें कि तख्तापलट के बाद हसीना ने फिलहाल भारत में पनाह ली हुई है। इस बीच बांग्लादेश में उनपर कई मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। वहीं अब शेख हसीना को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से एक और झटका लगा है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना के राजनयिक पासपोर्ट को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही हसीना की पार्टी के सभी सांसदों के पासपोर्ट भी रद्द कर दिए गए हैं।

बता दें कि राजनयिक पासपोर्ट राजनयिकों को जारी किया जाता है जो 5 साल तक वैलिड होता है। जिसके तहत पासपोर्ट धारकों को बिना वीज़ा के तमाम देशों में आवाजाही की परमिशन होती है। 

बता दें कि हसीना भारत से निकलकर किसी और देश में पनाह लेने की कोशिश में हैं इसलिए बांग्लादेश सरकार की हसीना की इस मंशा को कामयाब नहीं होने देना चाहती है। बता दें कि हसीना 5 अगस्त से भारत में हैं वहीं पासपोर्ट रद्द करने के बाद अब बांग्लादेश की सरकार हसीना पर प्रत्यर्पण का दबाव भी बनाने लगी है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this