Homeदेशपत्नियों के सम्मान में,पति उतरे झारखंड के रामगढ़ उपचुनाव के मैदान में

पत्नियों के सम्मान में,पति उतरे झारखंड के रामगढ़ उपचुनाव के मैदान में

Published on

बीरेंद्र  कुमार
झारखंड के रामगढ़ उपचुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी और 2 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आएगा। मुकाबला सत्तारूढ़ महागठबंधन और एनडीए के बीच है। जेएमएम कांग्रेस, बीजेपी और एजेएसयू चुनाव के लिए तैयारी पूरी होने की बात कह रही है,हालांकि किसी ने भी अभी तक अपने आधिकारिक रूप से अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है।लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि यूपीए की ओर से कांग्रेस का उम्मीदवार होगा क्योंकि यह सीट उसी के पास थी, जबकि एनडीए की तरफ से एजेएसयू का उम्मीदवार होगा क्योंकि 2019 से पहले यहां लगातार 3 बार आजसू ने ही जीत हासिल की थी।

ममता देवी के पति ने पेश की दावेदारी

गोला गोलीकांड मामले में कांग्रेस की ममता देवी की विधायकी गई। उनको 5 साल की सजा हुई है। जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत ममता देवी 5साल की सजावधि और 6 साल कुल मिलाकर अगले 11 साल तक चुनाव में भाग नहीं ले सकतीं। अब उनके पति बजरंग महतो ने यहां से दावेदारी पेश की है। बजरंग महतो ने कहा कि यदि पार्टी ने भरोसा जताया और रामगढ़ उपचुनाव में मौका दिया तो वे सत्तारूढ़ महागठबंधन की तरफ से अपनी उम्मीदवारी पेश करेंगे और किसी को निराश नहीं करेंगे। कांग्रेस ने उनकी दावेदारी पर मुहर तो नहीं लगाई है लेकिन प्रवक्ता राजीव रंजन की बजरंग महतो वर्षो से पार्टी के लिए मेहनत करते आए हैं। वह कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उनको दावेदारी का हक है ।हालांकि प्रत्याषी की घोषणा पार्टी अध्यक्ष करेंगे,जैसी टिप्पणी यह संकेत देती है कि संभवत बजरंग महतो ही रामगढ़ में यूपीए के प्रत्याशी होंगे।

2019 को भुलाकर आजसू तैयारियों में जुटी

अब बात एनडीए की करें तो 2019 के विधानसभा चुनाव के पश्चात लंबे समय बाद बीजेपी और एजेएसयू साथ आए हैं।  बीजेपी रामगढ़ में जीत का दावा कर रही है, तो इसकी वजह  रामगढ़ विधानसभा सीट से लगातार 3 बार एजेएसयू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी का जीतना है। 2019 में यहां से आजसू के टिकट पर लोकसभा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी चुनाव लड़ी थीं लेकिन, कांग्रेस की ममता देवी से हार गईं। इस बार सुनीता चौधरी एनडीए के प्रत्याषी के तौर पर मैदान में हो इसके लिए उनके स्तर से तैयारी शुरू हो चुकी है। उनके पति चंद्रप्रकाश चौधरी व्यक्तिगत तौर पर पत्नी को विधायक बनाने में जोर-शोर से लगे हैं।

 

Latest articles

पद्म पुरस्कार 2026 पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने

2026 में घोषित पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2026) पर सत्ता पक्ष (भाजपा) और विपक्ष...

UGC new rules: ‘अगड़ी जाति में पैदा होना क्या गुनाह’…पिछड़ी जातियों को कितना होगा फायदा

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों...

ट्रेन छूट गई या चार्ट नहीं बना? IRCTC से अपना पूरा पैसा वापस पाने का ये है तरीका

भारतीय रेल का सफर सुविधाजनक होने के साथ कभी-कभी काफी अनिश्चित भी हो जाता...

दिमाग को ही नहीं इम्यून सिस्टम को भी बर्बाद कर देती है स्ट्रेस,जानें बचने के तरीके

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस लगभग हर इंसान की जिंदगी का हिस्सा...

More like this

पद्म पुरस्कार 2026 पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने

2026 में घोषित पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2026) पर सत्ता पक्ष (भाजपा) और विपक्ष...

UGC new rules: ‘अगड़ी जाति में पैदा होना क्या गुनाह’…पिछड़ी जातियों को कितना होगा फायदा

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों...

ट्रेन छूट गई या चार्ट नहीं बना? IRCTC से अपना पूरा पैसा वापस पाने का ये है तरीका

भारतीय रेल का सफर सुविधाजनक होने के साथ कभी-कभी काफी अनिश्चित भी हो जाता...