Homeदेशपटना में शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग पर पुलिस ने बरसाए लाठी -डंडे 

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग पर पुलिस ने बरसाए लाठी -डंडे 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
बिहार में  सोमवार को सैकड़ों छात्र ‘एक अभ्यर्थी-एक परिणाम’ की मांग को लेकर बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजी।

बता दें कि बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ‘वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’ और रिजल्ट से पहले काउंसलिंग की भी मांग कर रहे हैं। इसको लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी पटना के बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने इन अभ्यर्थियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन ये पुलिस की सुनने को तैयार नहीं थे।

बता दें कि बीपीएससी द्वारा तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में 87,774 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई है।
प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि बीपीएससी द्वारा आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में वन कैंडिडेट वन रिजल्ट लागू किया जाए और रिजल्ट से पहले काउंसलिंग करवाई जाए। ऐसा नहीं करवाने से कई रिक्त पद रिक्त ही रह जा रहे हैं।

छात्रों का कहना है कि एक अभ्यर्थी का रिजल्ट प्राथमिक, 9वीं से 10वीं, 11वीं और 12वीं में से किसी एक में ही दिया जाए। छात्र कहते हैं कि परिणाम जारी होने के बाद ये अभ्यर्थी का फैसला होता है कि वह किस में जाना चाहता है।

छात्रों का कहना है कि  ऐसे में दो रिजल्ट देने पर एक जगह की सीट खाली रह जाती है। इसके बाद काउंसलिंग के बाद भी कई सीटें खाली रह जा रही हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण का रिजल्ट इसी महीने निकलने की संभावना है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this