Homeदेशजम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी,दो जवान...

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी,दो जवान शहीद ,तीन घायल 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जबान शहीद हो गए हैं जबकि तीन जवान घायल होने की खबर मिल रही है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।अनंतनाग के अहलान गगरमंडू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। 

जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों की ओर से खोजी टीम पर फायरिंग की गई। इसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की।

इससे पहले बीती छह अगस्त को बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शाम चार बजे के करीब मुठभेड़ शुरू हुई थी। दोनों ओर से दो घंटे तक गोलीबारी हुई। मौसम खराब होने और धुंध के बीच सुरक्षाबलों ने देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया। सेना ने जंगल में छिपे आतंकियों की घेराबंदी बढ़ा दी। अभी किसी भी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है।

इससे एक दिन पहले ही अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया था। इनसे हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी हुई है। पकड़े गए आतंकी मददगारों की पहचान दाऊद अहमद डार, इम्तियाज अहमद रेशी और शाहिद अहमद डार के तौर पर हुई है। तीनों हसनपोरा तवेला के निवासी हैं।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हसनपोरा तुलखान रोड पर संयुक्त नाके पर जांच के दौरान आतंकी मददगारों को हिरासत में लिया गया।

इस दौरान सुरक्षाबलों ने उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। इसमें एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगज़ीन, 8 पिस्टल राउंड, एक ग्रेनेड और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के अलावा आपत्तिजनक सामग्री शामिल है।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this