HomeखेलParis Olympic: आज पहली बार एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा, 44 साल...

Paris Olympic: आज पहली बार एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा, 44 साल बाद मेडल पक्का करने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

Published on

न्यूज डेस्क
पेरिस ओलंपिक 2024 में 6 अगस्त को भारत के टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा, विनेश फोगाट पर भी नजर रहेगी। कौन सा भारतीय खिलाड़ी किस समय कौन सी स्पर्धा में भाग लेगा, आइये डालते हैं एक नजर।

दोपहर 1:30 बजे, टेबल टेनिस में पुरुष टीम, भारत के हरमीत देसाई, मानव विकास ठक्कर और शरत कमल राउंड ऑफ 16 में भाग लेंगे। दोपहर 1:50 बजे, एथलेटिक्स में पुरुषों के भाला फेंक क्वालिफिकेशन में ग्रुप ए में भारत के किशोर कुमार जेना भाग लेंगे।

दोपहर 2:30 बजे से, कुश्ती में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 68 किलो वर्ग में निशा दाहिया का रेपेचेज मुकाबला होगा। दोपहर 2:50 बजे, एथलेटिक्स में महिलाओं की 400 मीटर रेपेचेज राउंड में किरण पहल भाग लेंगी।

दोपहर 3:00 बजे, कुश्ती में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में विनेश फोगाट का मुकाबला राउंड ऑफ 16 में होगा। दोपहर 3:20 बजे, एथलेटिक्स में पुरुषों की भाला फेंक की क्वालिफिकेशन में ग्रुप बी में स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भाग लेंगे।

दोपहर 4:20 बजे, अगर विनेश फोगाट क्वालीफाई करती हैं तो महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम वर्ग में वह क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी। यदि वह जीतती हैं तो उन्हें शाम 10:25 बजे से सेमीफाइनल में खेलना होगा।

शाम 6:13 बजे, नेत्रा कुमानन, महिलाओं की डिंगी आईएलसीए6 वर्ग में मेडल रेस में हिस्सा लेंगी (यदि क्वालीफाई करती हैं) शाम 7:13 बजे, पुरुषों की डिंगी आईएलसीए7 वर्ग में विष्णु सरवनन मेडल रेस में भाग लेंगे (यदि क्वालीफाई करते हैं) रात 10:30 बजे, भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी।

Latest articles

शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, यहां देखें पूरी विनर लिस्ट

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 1 अगस्त को नई दिल्ली स्थित...

भारत के लिए तोहफा या नई चुनौती? अमेरिका ने 25% टैरिफ पर लगाया ब्रेक!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत समेत कई देशों पर 25 फीसदी...

ओवल में आधे घंटे भी नहीं टिक सके भारतीय खिलाड़ी, 6 रन के अंदर गिरे चार विकेट

लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच...

डायग्नोसिस और सर्जरी में पूरी तरह क्लिनिकल रहें, व्यवहार में क्लिनिकल न बनें,

डायग्नोसिस और सर्जरी में आप पूरी तरह से क्लिनिकल बनिये, लेकिन व्यवहार में क्लिनिकल...

More like this