आप की राह पर चल पड़े राहुल गांधी,चक्रव्यूह वाले भाषण बाद के बाद ईडी रेड पड़ने की कही बात

0
88

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी अब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्ववाली आम आदमी पार्टी की राह पर चल पड़ी है है।आम आदमी पार्टी के कर्ता – धर्ता अरविंद केजरीवाल की ही तरह राहुल गांधी अब ईडी को धर्म संकट में डालकर खुद के बचने के लिए पहले से ही ईडी के द्वारा अपने ऊपर रेड मारे जाने की बात करने लगे हैं। राहुल गांधी ने ईडी को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि, सदन में मानसून सत्र के दौरान उनके द्वारा चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद अब ईडी उनपर रेड करने वाली है। एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि ईडी के सूत्रों से पता चला है कि मेरे यहां छापेमारी करने की प्लानिंग की जा रही है। ऐसा लगता है कि इन्हें मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण पसंद नहीं आया है। मैं ईडी का स्वागत करने के लिए तैयार हूं और वह भी चाय-बिस्किट के साथ।

गौरतलब है कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 29 जुलाई को सदन में, सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुरुक्षेत्र में हजारों साल पहले छह लोगों ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर मारा था। मैंने थोड़ी रिसर्च की और मुझे पता चला कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह के तौर पर भी जाना जाता है, जिसका मतलब कमल के आकार से है। चक्रव्यूह कमल के आकार का होता है।21वीं सदी में भी एक नया चक्रव्यूह बनाया गया है, जो बिल्कुल कमल की तरह ही है।राहुल गांधी ने आगे कहा था कि “प्रधानमंत्री इसका निशान अपनी छाती पर लगाते हैं।उन्होंने कहा कि जो तब अभिमन्यु के साथ किया गया था, आज वह भारत के लोगों के साथ किया जा रहा है। युवाओं, किसानों, महिलाओं, छोटे और मध्यम व्यापारियों के साथ किया जा रहा है। अभिमन्यु को छह लोगों ने मारा था। आज भी केंद्र सरकार में चक्रव्यूह के भीतर छह लोग हैं।आज भी छह लोग भारत को कंट्रोल करते हैं।ये लोग हैं- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, अंबानी और अडानी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here