Homeदेशवायनाड में लैंडस्लाइड से मची तबाही ,अब तक 43 लाशें मिली ,60...

वायनाड में लैंडस्लाइड से मची तबाही ,अब तक 43 लाशें मिली ,60 से ज्यादा लापता 

Published on

न्यूज़ डेस्क
आज मंगलवार का दिन देश के लिए शुभ नहीं रहा। झारखंड में आज तड़के एक ट्रेन हादसा का शिकार हो गया है वही केरल के वदनाय में भूस्खलन से तबाही मच गई है। इस तबाही में अबतक 43 लाशें मिल चुकी है जबकि 60 से ज्यादा लोग लापता बताये जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग घायल भी है जिनका इलाज कराया जा रहा है।  

बता दें कि आज तड़के ही केरल के वायनाड जिले में मेप्पडी के पास भूस्खलन का हादसा हुआ। भारी बारिश के कारण पहाड़ दरक गए और ऊपर से पानी के साथ भारी मलबा आया, जिसके नीचे तलहटी में रहने वाले लोग दब गए। हादसे में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 2 बच्चे शामिल हैं। 70 से ज्यादा लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 बता दें कि भूस्खलन होने की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री को फोन किया। उनसे हालातों और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने भूस्खलन में मरने वाले लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। घोषणा के अनुसार, भूस्खलन में मरने वाले लोगों के परिजनों के 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूस्खलन होने की पुष्टि की। एनडीआरएफ  की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं।भारतीय वायुसेना के 2 हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। कन्नूर रक्षा सुरक्षा कोर की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।
 भूस्खलन सुबह के करीब 2 बजे हुआ, जब लोग नींद के आगोश में थे। इसके बाद 4 बजे के करीब फिर से मलबा आया। 16 लोगों रेस्क्यू किया जा चुका है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this