न्यूज डेस्क
रेप और हत्या के आरोप में रोहतक के सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को शनिवार को 40 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया है। दो शिष्यों से रेप के आरोप में उसे 20 साल कैद की सजाई सुनाई गई है। पिछले साल उसे तीन बार 40 दिन की पैरोल मिली थी। इस बार उसे मात्र 56 दिन बाद ही पैरोल पर रिहा किया गया है। राम रहीम दोषी ठहराए जाने के बाद 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है।
#WATCH | Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh released from Sunaria prison in Rohtak district of Haryana after being granted 40-day parole.
He has been convicted in a rape case. pic.twitter.com/6SK000mK5b
— ANI (@ANI) January 21, 2023
पैरोल मिलने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह सतनाम सिंह महाराज का जन्मदिन है इससे पहले उसको पैरोल मिली है।पुलिस के अनुसार गुरमीत राम रहीम के साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए हैं। वहीं बागपद जनपद में आने पर राम रहीम को सुरक्षा दी गई है। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। जानकारी के मुताबिक साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है। सीओ बागपत डीके शर्मा ने बताया कि पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नही जुटने दी जाएगी। यदि नियमों का उलंघन हुआ तो करवाई भी की जाएगी।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने किया पैरोल का विरोध
“बलात्कारी हत्यारे राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दे दी गई है…बेशर्मी की सारी हदें पार हो चुकी हैं। देशवासी अपनी बेटियों को बचाएँ, बलात्कारी आज़ाद घूमेंगे!”
– स्वाति मालीवाल, DCW | @SwatiJaiHind https://t.co/zEWFcjX2q7 pic.twitter.com/aHgqz1CVlb
— Suman Shekhar (@SumanShekhar_) January 20, 2023
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर रिहा किया जाने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि बलात्कारी हत्यारे राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दे दी गई है…बेशर्मी की सारी हदें पार हो चुकी हैं। देशवासी अपनी बेटियों को बचाएं, बलात्कारी आज़ाद घूमेंगे।
सीएम खट्टर बोले-राम रहीम की रिहाई की उन्हें कोई जानकारी नहीं
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरमीत राम रहीम की रिहाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कि उन्हें राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिलने की कोई जानकारी नहीं है। खट्टर ने कहा कि अगर उन्हें जमानत मिली है तो मैं उसमें उसमें दखल नहीं दूंगा। क्योंकि सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही पैरोल मिलने का अधिकार होता है।
कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना
गुरमीत राम रहीम आरोपी नहीं, बलात्कार के दोषी हैं. उपचुनाव में भाजपा की मदद के लिए अक्टूबर 2022 में 40 दिन की पैरोल मिली थी अब फिर 40 दिन की पैरोल पर बाहर.
जेल गए हैं या छुट्टी मनाने?
इतनी भाजपाई बेशर्मी कैसे सम्भव? क्या सच में लोगों को फ़र्क़ नहीं पड़ता? इतना सड़ चुका है समाज?
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) January 21, 2023
गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिलने के बाद लगातार हरियाणा की खट्टर सरकार से सवाल किए जा रहे है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुरमीत राम रहीम आरोपी नहीं, बलात्कार के दोषी हैं। भाजपा ने उपचुनाव में मदद के लिए पहले भी उन्हें 40 दिन की पैरोल दी थी। अब फिर उन्हें पैरोल दी गई है। राम रहीम जेल गए हैं या छुट्टी मनाने?

