Homeदेशकुपवाड़ा में बीएटी काआतंकी हमला , एक जवान शहीद, मेजर सहित चार...

कुपवाड़ा में बीएटी काआतंकी हमला , एक जवान शहीद, मेजर सहित चार घायल, 1 आतंकी भी ढेर

Published on

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के कमकारी सेक्टर में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम’ के हमले को शनिवार को नाकाम कर दिया।इस दौरान एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। बीएटी में आम तौर पर पाकिस्तानी सेना के विशेष बल के जवान और आतंकवादी शामिल होते हैं।एक सूत्र ने कहा, कि भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने आज सुबह कमकारी सेक्टर में ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ के हमले को नाकाम कर दिया।उसने कह कि एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया है।j जारी अभियान में मेजर रैंक के एक अधिकारी सहित सैन्यकर्मी घायल हुए हैं और एक जवान शहीद हुए हैं.’’ सूत्र के मुताबिक, अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.

कुपवाड़ा में तीन दिनों में यह दूसरी मुठभेड़ है, जो जिले के कुमकरी इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने संभावित आतंकवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद कुपवाड़ा के कुमकरी इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। सुरक्षा बलों ने शनिवार को छिपे हुए आतंकवादियों खोज निकाला, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें कम से कम तीन सैनिक घायल हो गए।

मंगलवार को भी हुई थी मुठभेड़
कुपवाड़ा में मंगलवार यानी 23 जुलाई को भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।सुरक्षाबल आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहे थे। इस दौरान उनका सामना आतंकियों से हो गया था,जिसके बाद जिले के लोलाब इलाके में एनकाउंटर शुरू हो कश्मीर संभाग की पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, कि सुरक्षाबलों को कुपवाड़ा के लोलाब में त्रिमुखा टॉप के पास आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिली थी,जिसके बाद अभियान शुरू किया गया।मुठभेड़ में एक अज्ञात व्यक्ति आतंकवादी को भी मार गिराया गया था।मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गए थे।

सूत्रों के अनुसार, लगभग 40 से 50 पाकिस्तानी आतंकवादियों का एक समूह जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिलों के ऊपरी इलाकों में छिपा हुआ है, जिसके कारण सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ने के लिए इन इलाकों में बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है।सूत्रों ने बताया कि ये आतंकवादी, जो इस क्षेत्र में घुसपैठ करने में कामयाब रहे हैं, अत्यधिक प्रशिक्षित हैं और कुछ आधुनिक हथियारों से लैस हैं, जिनमें नाइट विजन उपकरणों से लैस अमेरिका निर्मित एम 4 कार्बाइन राइफलें भी शामिल है।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...