Homeदुनियाजेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा...

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

Published on

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म होने के बाद उनके फिर से जेल चले जाने और अब तक जमानत नहीं मिलने की स्थिति में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल उनकी सहधर्मिणी होने का रोल बखूबी अदा कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अरविंद केजरीवाल की कमी ना खले इसके लिए सुनीता केजरीवाल एक के बाद एक मोर्चा संभालते चली जा रही हैं।कथित शराब घोटाले से जुड़े केस में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पार्टी में पति अरविंद केजरीवाल की कमी को भरसक पूरा करने के लिए अब एक और जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में सुनीता केजरीवाल हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार का जिम्मा संभालने जा रही है। वह अपने ‘ससुराल’ हरियाणा में पार्टी का प्रमुख चेहरा होंगी।

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने वहां चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उसी कड़ी में सुनीता केजरीवाल 27 जुलाई से दो दिन के हरियाणा दौरे पर रहेंगी और वहां अलग-अलग जगहों पर चुनावी सभा करेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मूल रूप से हरियाणा के हैं। ऐसे में सुनीता खुद को हरियाणा की बहू बताते हुए मतदाताओं से जेल में बंद अपने पति अरविंद केजरीवाल के हक में वोट करने की भावुक अपील करती दिखेंगी।

यह पहला मौका नहीं है, जबकि सुनीता केजरीवाल आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार की अहम कड़ी बनने जा रही हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान जब अरविंद केजरीवाल को जमानत नहीं मिल रही थी , तब उन्होंने अरविंद केजरीवाल की जगह रोड शो करके पार्टी के लिए वोट मांगा था। अब फिर अरविंद केजरीवाल जेल में है तो वे फिर से इस अभियान में जुट रही हैं।बीते दिनों उन्होंने हरियाणा चुनाव के प्रचार अभियान व केजरीवाल की गारंटी की घोषणा करते हुए प्रचार अभियान की शुरूआत की थी। अब 27 और 28 जुलाई को फिर हरियाणा चुनाव प्रचार के लिए जा रही हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करने सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचीं थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पहली बार वह उनके परिवार से मिलने पहुंची थीं। सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करके उन्होंने सुनीता केजरीवाल को इस लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढ़ा भी मौजूद रहे। इससे पहले पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...