Homeदेशराज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या बढ़ कर 87 हुई, सतनाम सिंह...

राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या बढ़ कर 87 हुई, सतनाम सिंह संधू बीजेपी में शामिल

Published on

न्यूज डेस्क
राज्य सभा में बीजेपी सांसदों की संख्या बढ़ कर 87 हो गई है। मनोनीत सांसद सतनाम सिंह संधू बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

दलबदल विरोधी कानून के तहत मनोनीत सांसद राज्य सभा में मनोनयन के छह महीने के भीतर किसी भी राजनीतिक दल में शामिल हो सकते हैं। सतनाम सिंह संधू 30 जनवरी को मनोनीत हुए थे, इस तरह उनके पास किसी भी दल का सदस्य बनने के लिए 30 जुलाई तक का समय था। ऐसे में उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया और बुधवार को उन्होंने पार्टी का दामन थाम लिया।

इससे पहले राज्यसभा में बीजेपी की सदस्य संख्या 86 पर आ गई थी। हालांकि अब सतनाम सिंह संधू के भाजपा में शामिल होने से यह संख्या 87 हो गई है। फिर भी राज्यसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या अभी भी 90 से नीचे ही है, जो कि बीजेपी के लिए चिंता का विषय है। इसी महीने केंद्र सरकार की तरफ से नामित चार सांसदों का कार्यकाल खत्म हो गया। इसके बाद राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या घटकर 86 हो गई थी। वहीं NDA के पास भी ऊपरी सदन में 101 सांसदों की ताकतहै, जो कि बहुमत से काफी कम है। ऐसे में बीजेपी का फोकस अब राज्यसभा में बहुमत जुटाने पर होगा।

किसान के बेटे सतनाम सिंह संधू भारत के प्रमुख शिक्षाविदों में से एक हैं। उनका जीवन कठिनाइयों भरा रहा। 2001 में संधू ने मोहाली के लांडरां में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज (CGC) की नींव रखी थी। 2012 में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का गठन किया था। उन्होंने लाखों छात्रों को वित्तीय मदद दी। इसके साथ ही वह दो गैर सरकारी संगठनों ‘इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन’ और न्यू इंडिया डेवलपमेंट फाउंडेशन के जरिए से स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार और सांप्रदायिक सद्भाव को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर सामुदायिक प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this