Homeदुनियालोगों के बीच भ्रम फैला रहीं हैं ममता बनर्जी, बांग्लादेश भड़का, कह...

लोगों के बीच भ्रम फैला रहीं हैं ममता बनर्जी, बांग्लादेश भड़का, कह दी ये बड़ी बात

Published on

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मंत्री बनर्जी के बंगला देश से संबंधित एक बयान के बाद अब बांग्लादेश का रिएक्शन सामने आया है।ढाका ने ममता बनर्जी के बयान को लेकर राजनयिक माध्यमो से भारत को अपने विचार से अवगत कराया और नाराजगी जाहिर की।पड़ोसी देश की ओर से कहा गया है कि बंगाल सीएम की टिप्पणियों से ‘भ्रम’ की स्थिति पैदा हो सकती है।इससे लोग गुमराह हो सकते हैं।

समाचार एजेंसी ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश’ ने एक खबर में कहा कि बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने राजनयिक माध्यम से भारत सरकार से संपर्क किया है।बांग्लादेश की ओर से कहा गया कि ममता बनर्जी की टिप्पणी से लोगों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है।विदेश मंत्री हसन महमूद ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि उनके साथ हमारे बेहद अच्छे संबंध रहे हैं।हमारे बीच गहरे संबंध जरूर हैं, लेकिन उनकी टिप्पणियों से कुछ हदतक हम सहमत नहीं हैं। हमने इस मामले पर भारत सरकार को एक पत्र लिखा है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कोलकाता की एक रैली में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के मद्देनजर वह पड़ोसी देश से परेशान लोगों के लिए अपने राज्य के दरवाजे खुले रखेंगी। यही नहीं उन्होंने ऐसे लोगों को शरण देने की बात भी कही थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर भी इसी तरह की टिप्पणियां शेयर की थी। इस पोस्ट पर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आए।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this