Homeदेशकिसानों की समस्या और सर्किल रेट को लेकर राकेश टिकैत ने सरकार...

किसानों की समस्या और सर्किल रेट को लेकर राकेश टिकैत ने सरकार को घेरा 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अलीगढ़ टप्पल क्षेत्र में किसानों की समस्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि यहां भूमि अधिग्रहण का मामला है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश भर में किसानों की अलग-अलग समस्या है। यहां पर भूमि अधिग्रहण का मामला है। सरकार पूरे देश में जमीनों की सर्किल रेट नहीं बढ़ा रही है। जबकि अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में समय-समय पर बढ़ोतरी होती रहती है। लेकिन जमीन की सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

किसान नेता ने कहा, यहां पर किसानों को पानी नहीं दिया जा रहा है। किसान अपनी जमीन पर खेती छोड़ दें, इसकी पूरी तैयारी की जा रही है। जो नियम नोएडा में लागू है, उसको हर जगह लागू करना चाहिए। सरकार जान बूझकर वो नियम यहां नहीं लागू करना चाहती। ऐसा करने पर उसे सर्किल रेट बढ़ाना पड़ेगा और सरकार ऐसा नहीं चाहती।

बता दें कि अलीगढ़ टप्पल इंटरचेंज पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अध्यक्षता में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक हुई। इसमें जमीन की सर्किल रेट बढ़ाने समेत तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो किसान आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

Latest articles

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

More like this