HomeदेशWeather Report Today 21 July 2024: गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश...

Weather Report Today 21 July 2024: गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश का रेड अलर्ट तो हिमाचल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का मौसम

Published on

Weather Report Today
इन दिनों भारत के कई हिस्सों में बारिश से कोहराम मचा हुआ है। उत्तर से दक्षिण तक झमाझम बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के मौसम उमस से भरा हुआ है। मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कई जिलों में रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, यानी की आज भी हल्की बारिश की संभावना है। शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री ज्यादा 29.8 बना रहा और उच्चतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

मौसम विभाग ने कोंकण एवं गोवा में रेल अलर्ट जारी किया है। यहां अत्याधिक बारिश का अनुमान है। आने वाले तीन दिन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश होगी। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में एक मकान की बालकनी ढहने से एक महिला की मौत हो गई और 13 लोग घायल हैं। महाराष्ट्र में कई नदियां उफान में हैं। भारी बारिश से पहाड़ी राज्यों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी झमाझम बारिश के आसार हैं। बिहार में 23 जुलाई से मौसम करवट ले सकता है।

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र में अत्यंत भारी वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात में 20 से 24 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 20 से 22 जुलाई तक गुजरात में सौराष्ट्र में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 जुलाई को उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश होगी। यहां 21 और 22 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 21 जुलाई के लिए छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 से 24 जुलाई तक कोंकण एंव गोवा और मध्य महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड में भी 23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों में से एक हिमाचल प्रदेश में 22 और 23 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है। तेंलागना और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में ऑरेंज अलर्ट है। यहां बहुत भारी बारिश हो सकती है। 20 और 21 जुलाई को तटीय कर्नाटक में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। ओडिशा में भी ऑरेंज अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश का अनुमान है।

 

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...