HomeखेलIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा महामुकाबला, लगातार...

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा महामुकाबला, लगातार दूसरी बार खिताब पर होगी टीम इंडिया की नजर

Published on

न्यूज डेस्क
टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा 27 जुलाई से शुरू हो रहा है। लेकिन, श्रीलंका में मेजबान टीम से भिड़ने से पहले टीम इंडिया अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान का सामना करेगी। भारत की महिला क्रिकेट टीम इस प्रतियोगिता में अपने अभियान का आगाज पहले ही दिन यानी 19 जुलाई को करेगी, जहां उसका पहला मैच ही पाकिस्तान से है।

आठ टीमों का यह टूर्नामेंट लगातार पांचवें संस्करण के लिए T20I फॉर्मेट में खेला जाएगा। प्रारंभिक राउंड-रॉबिन स्टेज में आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में रखा जाएगा। दोनों ग्रुप में टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन भारत, पाकिस्तान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। टीम इंडिया एशिया कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 19 जुलाई को करेगी

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को पाकिस्तान, नेपाल और यूएई के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप बी में मेजबान श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया शामिल हैं। फाइनल 28 जुलाई को दांबुला में होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच नेपाल और यूएई के बीच होगा, जिसके बाद उसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला होगा।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this