Homeदुनियाडोनाल्ड ट्रंप बने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार

डोनाल्ड ट्रंप बने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार

Published on

अमेरिका में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में पर्याप्त संख्या में डेलीगेट के वोट हासिल करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार बन गए हैं।इस तरह ट्रंप तीसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ट्रंप ने 2016 में जीत हासिल की थी। वहीं 2020 में जो बाइडेन के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।नवंबर में एक बार फिर उनका मुकाबला जो बाइडेन से होगा। ट्रंप कई महीने से राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार थे।वह सोमवार को मिलवाउ की पार्टी के सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों के वोट प्राप्त करके आधिकारिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार बन गए हैं।डोनाल्ड ट्रंप ने ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस को सोमवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुन लिया।

ट्रंप ने एक समय अपने आलोचक रहे और बाद में करीबी सहयोगी बन गए जेंडी वेंस पर भरोसा जताया है।ट्रंप ने अपने टूथ सोशल नेटवर्क पर एक पोस्ट में लिखा कि लंबे विचार विमर्श करने और कई अन्य लोगों की प्रतिभाओं पर गौर करने के बाद मैंने फैसला किया है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार ग्रेट स्टेट आफ ओहायो के सीनेटर जेंडी वेंस है। जेंडी वेंस 2016 में अपने संस्मरण हिलबिली एलजी के प्रकाशन के साथ खबरों में आए थे।उन्हें 2022 में सीनेट में चुना गया था।

गौरतलब है कि हाल में पेंसिलवेनिया में रैली को संबोधित करते वक्त ट्रंप के ऊपर फायरिंग की गई थी।इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनकी मौत नियत कर दी गई थी उन्होंने इस घटना को एक विचित्र अनुभव बताया।घटना के बाद अपने पहले साक्षात्कार में 78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने रूढ़िवादी अमेरिकी मीडिया को बताया उन्हें लगता है कि वे भाग्य या भगवान की कृपा से बच गए।पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार से शुरू हो रहे रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए मिलवाकी जाते समय न्यूयॉर्क पोस्ट से बात करते हुए कहा कि मेरे बारे में यह माना जा रहा था कि मैं यहां नहीं रहूंगा। मेरी मौत नियत कर दी गई थी।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...