Homeदुनियासऊदी एयरलाइंस के विमान में पेशावर एयरपोर्ट पर लगी आग, 300 पैसेंजर...

सऊदी एयरलाइंस के विमान में पेशावर एयरपोर्ट पर लगी आग, 300 पैसेंजर थे सवार

Published on

न्यूज डेस्क
पाकिस्तान के पेशावर एयरपोर्ट पर उतरते समय सऊदी एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैंडिंग गियर में दिक्कत की वजह से ये हादसा हुआ। हालांकि,आग लगने के बावजूद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी चालक दल और पैसेंजर्स को इमरजेंसी स्लाइड के रास्ते सुरक्षित निकाल लिया गया।

जहाज में करीब 300 यात्री सवार थे। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट जब लैंड कर रही थी, तभी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने विमान के बाईं तरफ धुआं और चिंगारी निकलते देखा।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही सबसे पहले पायलटों को अलर्ट किया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू सर्विस को सूचना दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, दमकल की गाड़ियों ने समय रहते जहाज से निकल रही लपटों पर काबू पा लिया, जिससे विमान एक बड़े हादसे से बच गया। विमान में 276 यात्री और 21 क्रू मेंबर थे, सभी को इमरजेंसी स्लाइड से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार, सऊदी एयरलाइंस 792 गुरुवार सुबह पेशावर के बाचाखान एयरपोर्ट पर पहुंची थी। इस दौरान रनवे के पास लूप में घूमते समय विमान के बाएं लैंडिंग गियर में धुआं उठा और आग की लपटे उठने लगीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल प्रभावी कदम उठाए।

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this