HomeदेशCM नीतीश ने केंद्रीय मंत्री को दिया करारा जबाव,बोले-जो करना है कर...

CM नीतीश ने केंद्रीय मंत्री को दिया करारा जबाव,बोले-जो करना है कर लें

Published on

बीरेंद्र कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भोजपुर पहुंचे।इससे पहले कल वे इस कार्यक्रम को लेकर बक्सर गए थे।बताया जा रहा है कि वहां इनके काफिले को लेकर एक ट्रेन को आधे घंटे तक काउंटर पर रोक कर रखा गया था। वहां किसानों के जमीन अधिग्रहण के भुगतान को लेकर किसानों के आंदोलन का मुद्दा भी गरमाया हुआ है जिसमें पुलिस ने कई किसानों को उनके घरों में रात में घुसकर पिटाई की थी। इन दोनों मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया जा रहा है।

क‍िसके कहने पर रोकी गईं ट्रेनें !

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को लेकर दो-दो ट्रेनों को आउटर सिग्नल पर रोक देने की बात से खफा केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि दो पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया। यह व्यवधान यात्रा नहीं है तो क्या समाधान है यात्रा है! वे इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाएंगे कि किसके आदेश पर ट्रेन रुकी रही और बच्चे, बूढ़े सभी लोग परेशान होते रहे ।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां पिकनिक यात्रा पर आए हैं, समाधान यात्रा पर नहीं। वह समस्या पैदा करने के लिए समाधान यात्रा निकाल रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार के समाधान यात्रा को व्यवधान यात्रा बताते हुए ऐलान किया है कि जहां-जहां सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा करेंगे, वहां पर वे भी धरना प्रदर्शन करेंगे। केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के इस बयान पर नीतीश कुमार ने करारा जवाब देते हुए कहा कि उन्हें जो भी करना है करके देख लें। जहां मन करे वहां धरना पर बैठे। इन लोगों को कुछ पता भी है कि हम समाधान यात्रा को लेकर जहां भी जा रहे हैं वहां हमें लोगों का हमें अच्छा समर्थन मिल रहा है।

अश्वनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अनूठे ढंग से निकाली अपनी भड़ास

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करने का एक भी मौका नहीं चूक रहे हैं। इससे पहले बक्सर में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर बुधवार को बक्सर पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार की समाधान यात्रा का विरोध करते हुए कहा था कि यह समाधान यात्रा नहीं, व्यवधान यात्रा है ।केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार का विरोध का तरीका भी बड़ा अनूठा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के विरोध में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के ऐतिहासिक लाल किला मैदान से थाली पीटते हुए नीतीश कुमार को चुनौती दी थी कि जहां-जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा में जाएंगे, वहां वहां ये भी जाकर धरना देंगे और नीतीश कुमार का पोल खोलेंगे।

Latest articles

लता मंगेशकर को कोई देता था जहर, एक शख्स घर आकर चखता था खाना।

लता जी की डेथ एनिवर्सरी 6 फरवरी को है।लता जी ने संगीत के क्षेत्र...

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

टी 20 में इंग्लैंड को तहस-नहस करने के बाद भारत अब वन डे में मचाएगा तूफान

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से...

भारत – इंग्लैंड वनडे क्रिकेट सीरीज में विराट संग रोहित भी बना सकते हैं नए वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी 20 क्रिकेट का खुमार अब समाप्त हो गया है।4-1सीरीज जीतने के बाद भारत...

More like this

लता मंगेशकर को कोई देता था जहर, एक शख्स घर आकर चखता था खाना।

लता जी की डेथ एनिवर्सरी 6 फरवरी को है।लता जी ने संगीत के क्षेत्र...

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

टी 20 में इंग्लैंड को तहस-नहस करने के बाद भारत अब वन डे में मचाएगा तूफान

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से...