Homeदेशकंपनसेशन और इंश्योरेंस में फर्क, शहीद के परिवार को मिला सिर्फ बीमे...

कंपनसेशन और इंश्योरेंस में फर्क, शहीद के परिवार को मिला सिर्फ बीमे का पैसा:राहुल

Published on

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अग्निवीर सैनिकों के मुद्दा को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।राहुल गांधी ने दावा किया है कि पंजाब के शहीद अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया है।राहुल गांधी ने कहा कि उनके परिवार को सिर्फ बीमा की राशि मिली है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि मुआवजे और बीमा में फर्क होता है।शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से भुगतान किया गया है। सरकार की नीतियों के अनुसार जो सहायता शहीद अजय कुमार के परिवार को मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि शहीद अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को आज तक सरकार की ओर से इंश्योरेंस क्लेम को छोड़कर कोई राशि नहीं मिली है।सरकार के इस कदम को लेकर उन्होंने कहा कि मुआवजा और बीमा में फर्क होता है। शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से भुगतान किया गया है।मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के लिए जान देने वाले हर शहीद के परिवार का आदर किया जाना चाहिए ,पर मोदी सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है।उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और मैं इसे उठाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सेना को कभी कमजोर नहीं होने देगा।

इससे पहले सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार 3 जुलाई को राजनाथ सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने सदन में मुआवजे के मुद्दे पर झूठ बोला था। राहुल ने कहा था कि राजनाथ सिंह को संसद, देश और सेना से माफी मांगनी चाहिये।इसी कड़ी में सेना ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए उन दावों को खारिज कर दिया था कि ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है।

 

राहुल गांधी द्वारा शहीद अजय के परिवार को सरकार की तरफ से कोई मुआवजा नहीं देने के आरोप पर बुधवार को सेना ने कहा था कि परिवार को देय राशि में से 98.39 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।सेना ने स्पष्टीकरण में कहा कि कुल राशि लगभग 1.65 करोड़ रुपये होगी।गौरतलब है कि सेना की ओर से यह स्पष्टीकरण राहुल गांधी की ओर से एक्स पर शहीद अजय के पिता का एक वीडियो साझा करने के बाद आया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें कोई पैसा नहीं मिला है।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...