Homeदेशहाथरस के पीड़ितों से मिलने राहुल गाँधी अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे 

हाथरस के पीड़ितों से मिलने राहुल गाँधी अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
कांग्रेस नेता और रायबरेली के  सांसद राहुल गांधी आज सुबह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे और हाथरस भगदड़ के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

दिल्ली से सड़क मार्ग से राहुल गांधी अलीगढ़ के पिलखना पहुंचे। यहां वह हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिले। राहुल गांधी सबसे पहले मंजू देवी के घर पहुंचे। उनके पति छोटे लाल और परिवार से मुलाकात की।

हाथरस हादसे में मंजू देवी और उनके बेटे की मौत हो गई थी। राहुल ने हादसे के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंजू देवी की बेटी ने कहा कि इलाज में जैसी मदद होनी चाहिए वो नहीं हो सकी।

उन्होंने कहा कि आप परेशान न हो पूरी मदद की जायेगी। राहुल गांधी पिलखना गांव में ही दो और परिवार शांति देवी और प्रेमवती के घर भी पहुंचे। राहुल गांधी अलीगढ़ के बाद हाथरस भी जाएंगे।

तीन जुलाई को सीएम योगी ने भी हाथरस का दौरा किया था। वे अस्पताल में पीड़ित और उनके परिवारों से मिले थे। इधर, हादसे की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की पहली बैठक गुरुवार शाम सीतापुर जिले के नैमिषारण्य में हुई।

आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड जज बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि बहुत जल्द आयोग की टीम हाथरस जाएगी और सबूत इकट्ठा करेगी। पुलिस ने हाथरस हादसे को लेकर जांच तेज कर दी है। आईजी शलभ माथुर ने बताया कि भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के 6 सेवादारों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं। फरार मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है।

Latest articles

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

More like this

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...