Homeदेशहेमंत सोरेन की आज हो गई रिहाई 

हेमंत सोरेन की आज हो गई रिहाई 

Published on

अखिलेश अखिल 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आखिर आज रिहा हो ही गए। हेमंत की रिहाई के बाद झामुमो में उत्साह का माहौल है और पार्टी पूरी ताकत के साथ अगले चुनाव में जुट गई है। माना जा रहा  है कि रिहाई के बाद  हेमंत दिल्ली की  सकते हैं और इंडिया गठबंधन के नेताओं से मुलाकात भी करेंगे ताकि आगे की रणनीति पर चर्चा की जा सके।  

 हेमंत सोरेन भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी द्वारा 31 जनवरी को गिरफ्तार किये गए थे। तब से वे जेल में ही थे। आज झारखंड उच्च न्यायालय ने सोरेन को  रिहा कर दिया है। 

 हेमंत सोरेन को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानती पेश करने के बाद यह जमानत दी गई है। जमानत का आदेश न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय ने दिया। जेल अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें रिहाई दे दी गई।  

सोरेन के बाहर आते ही समर्थकों ने नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी हेमंत को लेने जेल पहुंची हुई थी।

कल्पना सोरेन ने इस मौके पर सोरेन की पत्नी और जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन ने न्यायपालिका और लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। हेमंत सोरेन ने घर पहुंचकर झामुमो के प्रमुख और अपने पिता शिबू सोरेन का आशीर्वाद लिया।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this