Homeदेशमणिपुर संकट : राजनीतिक समाधान को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों आदिवासी,...

मणिपुर संकट : राजनीतिक समाधान को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों आदिवासी, केंद्र को भेजा ज्ञापन

Published on

न्यूज़ डेस्क 
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में साल भर से चल रही जातीय हिंसा को समाप्त करने के लिए राजनीतिक समाधान की मांग को लेकर मणिपुर के चुराचांदपुर समेत कई जिलों में हजारों आदिवासियों ने सोमवार को रैलियां निकालीं और अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक ज्ञापन भेजा।

मणिपुर में आदिवासियों की शीर्ष संस्था स्वदेशी जनजातीय नेता फोरम द्वारा आयोजित इस रैली में हजारों की संख्या में आदिवासियों ने हिस्सा लिया। जनजातीय पुरुषों और महिलाओं ने इस रैली में हिस्सा लिया और जिले के उपायुक्त के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपा। 

इसी तरह की रैलियां आदिवासी बहुल कांगपोकपी, टेंग्नौपाल और फेरजावल जिलों में भी आयोजित की गईं। कुकी, ज़ोमी, हमार समुदायों से संबंधित आदिवासियों ने अपने हाथों में मांग वाली लिखी तख्तियां लेकर जातीय संकट के राजनीतिक समाधान की मांग की।

स्वदेशी जनजातीय नेता फोरम के अध्यक्ष पागिन हाओकिप ने कहा कि सोमवार की रैलियों का आयोजन केंद्र सरकार से हिंसा का राजनीतिक समाधान खोजने की मांग को लेकर किया गया। उन्होंने कहा, ”संविधान के अनुच्छेद 239ए के तहत आदिवासियों की मांग है कि विधानसभा के साथ मणिपुर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए।” 

संस्था आईटीएलएफ ने एक बयान में कहा कि हत्याओं और विस्थापन को एक साल से अधिक समय बीत चुका है, मगर मणिपुर में सुरक्षा स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, नागरिकों के हर दिन मारे जाने का खतरा बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में जिरीबाम जिले में दो आदिवासियों की हत्या कर दी गई। एक अन्य का अपहरण कर लिया गया, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। फोरम के अध्यक्ष ने बताया, ”संघर्ष शुरू होने के एक साल बाद तक आदिवासियों के घर और संपत्ति नष्ट की जा रही है। 

अब तक लगभग 200 से ज्यादा आदिवासी मारे जा चुके हैं और 7,000 से ज्यादा घर नष्ट हो चुके हैं।” आदिवासी निकाय की ओर से कहा गया कि जिरीबाम जिले में हाल ही में भड़की हिंसा में आदिवासियों के लगभग 50 घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि एक साल से ज्यादा समय से सभी जरूरी वस्तुएं आदिवासी इलाकों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। यहां तक कि अस्पताल में इस्तेमाल होने वाली रुई जैसी बुनियादी चीज भी अक्सर खत्म हो जाती है। इससे आदिवासियों के जीवन की गुणवत्ता पर बहुत बुरा असर पड़ा है। 

बयान में कहा गया, “सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और मरम्मत सहित सभी विकास गतिविधियां पिछले एक साल से आदिवासी क्षेत्रों में रुकी हुई हैं, जबकि मैतेई नियंत्रित सभी घाटी क्षेत्रों को राज्य का संरक्षण प्राप्त है।’

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...