HomeदेशWeather Today 24 June 2024: Delhi-NCR में अब नहीं चलेगी लू, आज...

Weather Today 24 June 2024: Delhi-NCR में अब नहीं चलेगी लू, आज भी बारिश की संभावना, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

Published on

Weather Today
देश के दक्षिणी राज्यों में मानसून आने के बाद मूसलाधार बारिश हो रही है। यहां तक कि मानसूनी बारिश ने उत्तर पूर्वी राज्यों में भी कहर बरपा रखा है। लेकिन उत्तर भारत इस समय बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने देश भर के नौ राज्यों के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

राजधानी दिल्ली में गर्मी और लू ने लोगों को इस बार काफी परेशान किया। पिछले एक महीने तक दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को पिछले 4 दिनों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में अगले चार दिनों के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज सोमवार के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज दिनभर धूप और छांव के बीच हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में भी गर्मी का प्रकोप आज थोड़ कम रहेगा और कई जगहों पर प्री मानसूनी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून तक यूपी समेत कई जगहों पर छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक लगभग 10 दिनों के ब्रेक का बाद मानसून ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। ऐसे में दक्षिण के कई राज्यों के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी जमकर बारिश हो रही है। अनुमान के मुताबिक 28 से 29 जून तक उत्तर प्रदेश तो 1 जुलाई तक दिल्ली और 10 जुलाई तक मानसून लगभग पूरे देश को कवर कर लेगा और अलग-अलग जगहों पर झमाझम बारिश होगी।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...