केरल में होने जा रही है संघ की बड़ी बैठक ,बीजेपी अध्यक्ष और महासचवि भी बैठक में करेंगे शिरकत !

0
84

न्यूज़ डेस्क 
लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी और संघ के नेताओं के बीच जिस तरह के बयान आते दिख रहे हैं ऐसे में केरल में जल्द ही संघ नेताओं की बड़ी बैठक का ऐलान किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ इस बैठक में बीजेपी के अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन महासचिव भी हिस्सा लेंगे। खबर यह भी आ रही है कि इस बैठक में बीजेपी की तरफ से लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार और जीत की पूरी कहानी को रखा जा सकता है।  

बता दें कि आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय समिति की बैठक केरल में अगस्त-सितंबर में होने जा रही है। आरएसएस की महत्वपूर्ण बैठक केरल में 31 अगस्त को शुरू होगी और इसका समापन 2 सितंबर को होगा। संघ की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले सहित संघ से जुड़े 36 के लगभग विभिन्न संगठनों के मुखिया एवं संगठन महासचिव सहित संघ के अन्य महत्वपूर्ण नेता शामिल होंगे।

संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष या राष्ट्रीय संगठन महासचिव बैठक में शामिल होकर अपने-अपने संगठन के कामकाज और उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

संघ की इस बैठक के दौरान जो भी उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन महासचिव होंगे, वो बैठक में शामिल होकर भाजपा के कामकाज और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। यह भी तय माना जा रहा है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाने के कारणों की जानकारी भी बैठक में देगी।

बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय और सामाजिक परिदृश्य के साथ ही संघ के कामकाज और संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय को और ज्यादा मजबूत करने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा हो सकती है। भविष्य की रणनीति, संगठन के विस्तार और संघ के कामकाज को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।

संघ नेताओं की लगातार बयानबाजी और भाजपा के साथ आरएसएस के रिश्तों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच संघ की आगामी बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here