Homeदुनिया45 भारतीयों के शव लेकर कोच्चि पहुंचा एयरफोर्स का विमान,

45 भारतीयों के शव लेकर कोच्चि पहुंचा एयरफोर्स का विमान,

Published on

 

कुवैत में विदेशी श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में लगी भीषण आग में कई लोग मारे गए थे।उसमें सबसे ज्यादा 45 भारत के लोग थे।भारत ने इस अग्निकांड पर भारी दुख जताते हुए कुवैत सरकार से भारतीयों के शवों को वापस लाने के लिए प्रबंध करने की बात कही थी।भारत ने इस अग्नि कांड में मृत लोगों के स्वदेश लाने के लिए। सोना एक विमान भी वहां भेजा था।अब इस विमान से कुवैत अग्निकांड में मारे गए भारतीयों का शव स्वदेश लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर वायुसेना का एक विशेष विमान कोच्चि पहुंचा। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी विमान में सवार थे, जिन्होंने तेजी से वापसी सुनिश्चित करने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ समन्वय किया था।

अबतक का अपडेट

* भारत ने कुवैत में विदेशी श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में लगी भीषण आग में मारे गए भारतीयों के शवों को वापस लाने के लिए बीती रात एक सैन्य परिवहन विमान को भारत से कुवैत भेजा था।

* इससे पहले कुवैत के अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीयों के शवों की पहचान कर ली गई है।आग में कम से कम 49 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए।

* वायुसेना का विमान सबसे पहले कोच्चि में उतरा क्योंकि अधिकांश पीड़ित केरल के हैं।उसके बाद विमान के दिल्ली आने की उम्मीद है क्योंकि कुछ मृतक उत्तर भारतीय राज्यों से भी है।
* कोच्चि एयरपोर्ट पर एंबुलेंस तैनात किया गया था।

* कुवैत अग्निशमन बल की ओर से कहा गया कि भीषण आग विद्युत ‘शॉर्ट सर्किट’ की वजह से लगी थी।
* केंद्र सरकार ने विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को आग में झुलसे भारतीयों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश लाए जाने के लिए कुवैत भेजा था।
* विदेश मंत्रालय ने बुधवार रात एक बयान जारी किया था और कहा था- कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में एक आवासीय इमारत में आग लगने की एक दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद घटना में मारे गये लोगों में से करीब 40 लोगों के बारे में माना जा रहा है की वे भारतीय थे।

* कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये लुलु समूह देगा।
* कुवैत में मरने वालों में तीन उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। सरकार ने दूतावास से संपर्क किया।
* कुवैत में आग की घटना में तमिलनाडु के सात लोगों की मौत हुई है।मुख्यमंत्री स्टालिन ने राहत की घोषणा की है।

* केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने उन्हें कुवैत जाने की अनुमति नहीं दी।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...