Homeदेशबीजेपी कोअगले राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश, 30 जून को समाप्त होगा नड्डा...

बीजेपी कोअगले राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश, 30 जून को समाप्त होगा नड्डा का कार्यकाल

Published on

भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून 2024 को पूरा होने वाला है।ऐसे में बीजेपी के बायलॉज के अनुसार केंद्र में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी को नड्डा की जगह अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करना पड़ेगा।भारतीय जनता पार्टी ने अगले बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कवायद भी शुरू भी दी है। बीजेपी को 30 जून जेपी नड्डा के कार्यकाल समापन की अंतिम तिथि तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन कर लेना चाहिए।

जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी में हो गया था समाप्त

बीजेपी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 24 में समाप्त हो गया था,लेकिन लोक सभा चुनाव को देखते हुए उनके कार्यकाल को 30 जून तक के लिए विस्तारित कर दिया गया था। अब चुनाव की समाप्ति के बाद केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार भी बन गई है तथा इस सरकार में जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री भी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी में एक व्यक्ति एक पद की परंपरा रही है।ऐसे में बीजेपी जल्द से जल्द अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन कर सकती है ।

नए अध्यक्ष के चयन तक पद पर बने रहेंगे जेपी नड्डा

सूत्रों से प्रात जानकारी के अनुसार, बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के नए अध्यक्ष का चयन होने तक अपने पद पर बने रहेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के समय को लेकर बीजेपी के अंदर से दो तरह की आ रही है।एक खबर के अनुसार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव सितंबर तक पूरा किया जा सकता है, लेकिन दूसरी खबर के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि 30 जून से पहले पार्टी को नए अध्यक्ष का चयन करना है।इसका कारण यह है कि लोकसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2019 में बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी जेपी नड्डा के पास स्वास्थ्य मंत्रालय ही था।गौरतलब है कि जेपी नड्डा का अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल जनवरी में ही समाप्त हो गया था, लेकिन वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।अब उनके सेवा विस्तार का कार्यकाल भी 30 जून में समाप्त हो जाएगा।

अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नेता

सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के अनुसार, बीजेपी के अगले अध्यक्ष पद की दौड़ में जो लोग शामिल हैं, उनमें महाराष्ट्र के पार्टी नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का नाम सबसे ऊपर है। विनोद तावड़े बीजेपी की बिहार इकाई के प्रभारी भी रह चुके हैं और बताया जा रहा है कि अभी हाल के महीनों में बिहार की सियासत में हुए बदलाव में इनकी भूमिका अहम है। इसके बाद राधामोहन सिंह के नाम की भी चर्चा की जा रही है। इसके अलावा, तीसरा नाम आदिवासी चेहरा फगन सिंह कुलस्ते का है।इस दौड़ में चौथा नाम अनुराग ठाकुर का भी शामिल है। इन चार नामों के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर एक और चर्चा यह चल रही है कि इस समय बीजेपी का फोकस दक्षिण भारत के राज्यों में अपनी पकड़ बनाने पर टिका है।इसलिए, दक्षिण भारत का कोई दिग्गज नेता बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।हालांकि, अभी उनके नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

दक्षिण भारत और महाराष्ट्र पर बीजेपी का फोकस

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि बीजेपी महाराष्ट्र या फिर दक्षिण भारत के किसी दिग्गज चेहरे को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। इसका कारण यह है कि दक्षिण भारत में बीजेपी को अपनी पैठ बनानी है और महाराष्ट्र में उसे अपना खोया हुआ जनाधार वापस लाना है। महाराष्ट्र में इस समय वह एकनाथ शिंदे वाली सरकार का समर्थन कर रही है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...