Homeदुनियाडेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन पर कोपेनहेगन में हुआ हमला, एक आरोपी...

डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन पर कोपेनहेगन में हुआ हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Published on

न्यूज डेस्क
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर शुक्रवार को कोपेनहेगन के एक चौराहे पर एक व्यक्ति ने हमला किया। जिसके बारे में जानकारी देते हुए उनके कार्यालय ने बताया कि उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोपेनहेगन पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है, लेकिन इस पर और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

शुक्रवार शाम को कोपेनहेगन के कुल्टोरवेट में प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर एक व्यक्ति ने हमला किया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रधानमंत्री इस घटना से स्तब्ध हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक आदमी विपरीत दिशा से आया और प्रधानमंत्री के कंधे पर जोर से धक्का मारा, जिससे वह गिर गई, लेकिन वो जमीन पर नहीं गिरी।

घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसकी पहचान और हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह हमला डेनमार्क में यूरोपीय संघ के चुनाव के लिए मतदान से दो दिन पहले हुआ है। फ्रेडरिक्सन चार साल पहले सेंटर-लेफ्ट सोशल डेमोक्रेट्स की नेता के रूप में पदभार संभालने के बाद 2019 में प्रधानमंत्री बनीं। इस तरह वह डेनिश इतिहास की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बन गईं।यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस हमले को “घृणित कृत्य” बताया है।

यूरोपीय परिषद के प्रेसिडेंट चार्ल्स मिशेल ने एक्स पर कहा, “मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं।” स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन और विदेश मंत्री टोबियास बिलस्ट्रॉम ने भी हमले की निंदा की है। पिछले ही महीने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को गोली मारी गई थी, हालांकि वो बच गए। इसके अलावा, जर्मनी में चुनाव प्रचार के दौरान पिछले महीने सोशल डेमोक्रेट नेता एमईपी मैथियास की पिटाई की गई थी।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this