Homeदेशरविवार को उग्र होकर चक्रवात रेमल बंगाल सहित कई राज्यों में मचाएगा...

रविवार को उग्र होकर चक्रवात रेमल बंगाल सहित कई राज्यों में मचाएगा तबाही

Published on

पिछले कुछ दिनों से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव रविवार शाम तक चक्रवर्ती तूफान रेमल में बदल सकता है।भारत के मौसम विभाग के अनुसार 26 मई की रात यह पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों पर दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवर्ती तूफान 110- 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दे सकता है। यह 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है।मौसम विभाग ने 26- 27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी उड़ीसा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27 और 28 मई को अत्यधिक वर्षा हो सकती है।

ऊंची लहर की संभावना को देखते हुए मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

रेमल तूफान के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तट पर दस्तक देने के समय समुद्र में 1.5 से 2 मी तक ऊंची लहरें उठने की आशंका है जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों दक्षिण और उत्तर 24 परगना के लिए रेड अलर्ट जारी किया है यहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।

चक्रवात रेमल मचा सकता है भारी तबाही

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान रेमल रविवार को काफी तेज हो जाएगी, ऐसे में संभावित प्रभाव को देखते हुए कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन निलंबित करने का फैसला किया है। इस शट डाउन के कारण 394 उड़ाने रद्द हो जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल हुई है, उन्हें एयरलाइंस रिफंड कर देगी। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कहा कि मौसम विभाग ने 93- 111 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया है, इस कारण लैंडिंग और उड़ान भरने में काफी दिक्कतें हो सकती हैं।

झारखंड में दिखेगा बंगाल के विमल चक्रवात का असर

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान रेमल में बदलकर रविवार की रात पश्चिम बंगाल- बांग्लादेश की समुद्र से टकरा सकता है इसका असर झारखंड में भी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग रांची ने राजधानी रांची सहित बंगाल से सटे राज्य के पूर्वी इलाकों में तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

उड़ीसा तथा त्रिपुरा में भी होगा असर

रेमल चक्रवात का असर उड़ीसा तथा त्रिपुरा में भी होगा। त्रिपुरा सरकार ने अगले 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश तेज हवाएं और तूफान की चेतावनी जारी करने के बाद सभी आठ जिलों में अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज और चमक के साथ 50 – 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं और भारी बारिश से दक्षिण त्रिपुरा, गोमती, ढलाई, सिपाहीजला और पश्चिम त्रिपुरा के जिले प्रभावित हो सकते हैं।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...