Homeदेश50 डिग्री पहुंचा राजस्थान का पारा ,दिल्ली का हुआ बुरा हाल 

50 डिग्री पहुंचा राजस्थान का पारा ,दिल्ली का हुआ बुरा हाल 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
देश के भीतर झुलसा देने वाली गर्मी और लू की मार जारी है। राजस्थान में सबसे ज्यादा बुरा हाल है। आलम यह है कि यहां पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, राजस्थान के फलौदी में दिन में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बाड़मेर में 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2016 में 15 मई को सबसे अधिक तापमान 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, जैसलमेर में 48 डिग्री, बीकानेर में 47.2 डिग्री, चुरू में 47 डिग्री, जोधपुर में 46.9 डिग्री, गंगानगर में 46.5 डिग्री, कोटा में 46.3 डिग्री और जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया।

एक तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोगों को कई-कई घंटों की बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी दिल्ली का भी बुरा हाल है। यहां भी अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान, 46.9 डिग्री, नजफगढ़- 46.8 डिग्री, नरेला- 46.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 4 दिनों के लिए दिल्ली में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this