Homeदेशनीतीश कुमार की समाधान यात्रा का रूट बदला,फरवरी का शेड्यूल भी जारी

नीतीश कुमार की समाधान यात्रा का रूट बदला,फरवरी का शेड्यूल भी जारी

Published on

न्यूज डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का शेड्यूल बदल गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। समाधान यात्रा के पुराने शेड्यूल में 17 जनवरी को नीतीश कुमार को सुपौल जाना था, लेकिन अब वे इस दिन सुपौल नहीं जाकर जहानाबाद और अरवल जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का समापन 7 फरवरी 2023 को कैमूर जिला में होगा।

नए कार्यक्रम का शेड्यूल जारी

नए कार्यक्रम के अनुसार नितीश कुमार अपने समाधान यात्रा के तहत 17 फरवरी को सुपौल नहीं जाकर जहानाबाद और अरवल जाएंगे 18 जनवरी को बक्सर,19 को भोजपुर,20 को नालंदा 21 को गया और 22 को नवादा जिला का दौरा करेंगे। 23 जनवरी से 27 जनवरी तक मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा का ब्रेक रहेगा। फिर वापस 28 जनवरी से यात्रा का प्रारंभ खगड़िया जिला से होगा। सीएम नीतीश 29 को मुंगेर,30 को लखीसराय और 31 जनवरी को, शेखपुरा जायेंगे। 1 फरवरी को सुपौल, 2 फरवरी को सहरसा ,3 फरवरी को अररिया, 4 को किशनगंज, 5 को कटिहार और 6 फरवरी को बांका, जायेंगे। 7 फरवरी को कैमूर में मुख्यमंत्री का समाधान यात्रा समाप्त हो जायेगा।

जरूरत पड़ने पर फिर शुरू हो सकती है समाधान यात्रा

इस समय चल रही मुख्यमंत्री का समाधान यात्रा 7 फरवरी को कैमूर में समाप्त हो जाएगा। लेकिन जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री इसके बाद भी आगे समाधान यात्रा निकालकर अलग-अलग जगहों पर जा सकते हैं। मुख्यमंत्री की यह समाधान यात्रा 5 जनवरी को चंपारण से प्रारंभ हुई थी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री विभिन्न जिला मुख्यालयों में जाते हैं और वहां विकास योजनाओं की समीक्षा करते है,स्थानीय लोगों से बातचीत करते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी वहीं निकलते हैं।

Latest articles

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

More like this