Homeदेशदिल्ली में प्रचार का आज आखिरी दिन ,बीजेपी ने रोड शो में...

दिल्ली में प्रचार का आज आखिरी दिन ,बीजेपी ने रोड शो में दिखाया दम !

Published on

न्यूज़ डेस्क
दिल्ली में चुनावीं प्रचार का आज आखिरी दिन है। बीजेपी बड़े पैमाने पर आज रोड शो करके अपनी ताकत का इजहार किया है। रोड शो में काफी संख्या में लोग जमा हुए थे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल के समर्थन में रोड शो किया। यहां कांग्रेस पार्टी ने जेपी अग्रवाल को मैदान में उतारा है।

उधर, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने रोड शो किया। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को इस सीट से मैदान में उतारा है। दिल्ली की सभी सातों सीट पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में, 25 मई को मतदान होगा।

चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा जा सकता है. जिस तरह से दिल्ली में लोग पीएम नरेंद्र मोदी को समर्थन दे रहे हैं और उनके 10 साल के काम से मुझे विश्वास है कि हम चांदनी चौक सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। पीयूष गोयल भी आज मेरा समर्थन करने आ रहे हैं। माहौल बहुत सकारात्मक है।’

चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल के बारे भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि वह पिछले 25 साल से चांदनी चौक से गायब हैं। इसलिए, कोई चुनौती नहीं है। हम रिकॉर्ड मतों से जीत रहे हैं।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this