Homeदुनियाईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत की दुखद घड़ी में भारत...

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत की दुखद घड़ी में भारत ईरान के साथ,

Published on

ईरान के उत्तर-पश्चिम स्थित पहाड़ी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य लोग दुर्घटनास्थल पर मृत पाए गए।इस संबंध में ईरान के सरकारी मीडिया की ओर से जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर शोक जताया और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी।गौरतलब है की ईरान के राष्ट्रपति रईसी को रविवार तड़के अजरबौजान के राष्ट्रपति इलहाम अलियेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करना था।

पीएम मोदी ने ईरान के प्रति व्यक्त की संवेदना

ईरान के राष्ट्रपति रईसी के असामयिक निधन पर भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद ए रईसी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।

इजराइल पर किया था हमला

राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की बात करें तो वे 63 वर्ष के थे। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रईसी और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व में ईरान ने पिछले महीने इजराइल पर हमला किया था। ईरान की ओर से कुछ दिन पहले ड्रोनो और मिसाइलों से इजरार्क्ख पर हमला किया गया था।इसके अलावा ईरान के यूरेनियम संवर्धन भी हथियार बनाने के लिए आवश्यक स्तर के करीब पहुंने की खबर थी। इस वजह से ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तनाव और बढ़ता नजर आ रहा था।

और भी लोगों के भी शव मिले

गौरतलब है कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईस मुनिजीरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे। सरकारी टीवी की ओर से पूर्वी अजरबैजान प्रांत में हुए इस हादसे का कोई कारण अभी नहीं बताया गया है।उसने बताया कि हादसे में रईसी के साथ जिन लोगों के शव मिले हैं, उनमें ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन भी शामिल हैं।

अजरबैजान की यात्रा पर थे रईसी

एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के राष्ट्रपति रईसी अजरबैजान की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में अज़रबैजान देश की सीमा पर स्थित शहर जोल्फा के पास घटित हुई । रईसी रविवार तड़के अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलियेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अज़रबैजान में थे।यह तीसरा बांध है जिसे दोनों देशों ने मिलकर अरास नदी पर बनाया है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के करीबी के रूप में जाने जाते थे रईसी

ईरान के राष्ट्रपति रईसी एक कट्टरपंथी थे, जिन्होंने पूर्व में देश की न्यायपालिका का नेतृत्व किया था ।उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के करीबी के रूप में देखा जाता था। कहां जाता था कि रईसी 85 वर्षीय नेता अयातुल्लाह अली खुमानी की मृत्यु या पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह ले सकते थे।

रईसी पर अमेरिका ने लगाया था प्रतिबंध

रईसी ने 2021 ईस्वी में ईरान का राष्ट्रपति चुनाव जीता था। 1988 के खूनी ईरान – इराक युद्ध के अंत में हजारों राजनीतिक कैदियों को सामूहिक फांसी देने के मामले में शामिल होने के कारण रईसी पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाया गया था। गौरतलब है कि ईरान यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का साथ दे रहा था।साथ ही गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ युद्ध के बीच ईरान रईसी के नेतृत्व में ईरान ने इजरायल पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया था।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...