सीएम आवास में छिपा अरविंद केजरीवाल का पीए विभव कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
88

आम आदमी पार्टी के सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा अरविंद केजरीवाल के के पीए विभव कुमार द्वारा मुख्यमंत्री आवास में किए गए दुर्व्यवहार का मामला पुलिस में दर्ज कराने के बाद से ही पुलिस लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को ढूंढ रही थी। अंत में शनिवार को दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को मुख्यमंत्री आवास से ही गिरफ्तार कर लिया। विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस मेडिकल चेकअप के लिए विभव कुमार को लेकर अस्पताल जाएगी और उसके बाद विभव कुमार को अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को इस प्रकार की सूचना मिली थी कि आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार करने वाला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पीए इस घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली से बाहर नहीं गया है,बल्कि वह मुख्यमंत्री आवास में ही छिपकर रह रहा है।

विभव कुमार पर मारपीट का आरोप

गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले में विभव कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगा है। स्वाति मालीवाल से मारपीट की घटना 13 मई को सामने आई थी। अरविंद कुमार के पीए विभव कुमार वाले इस मामले में स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाये थे। इस मामले में स्वाति मालीवाल ने इस मामले में एक एफआईआर भी दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद से दिल्ली पुलिस लगातार विभव कुमार की तलाश में जुटी थी। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला कि विभव कुमार सीएम आवास में ही हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पीछे के रास्ते से जाकर उन्हें धर दबोचा।इसके अलावा विभव कुमार ने जिस मेल के जरिये स्वाति मालीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसके आईपी लोकेशन से भी पुलिस को विभव कुमार का लोकेशन मिला था।

विभव ने मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई थी पुलिस में शिकायत

गौरतलब है कि इससे पहले विभव कुमार ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मालीवाल ने 13 मई को मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में सेंध लगाकर अनधिकृत प्रवेश किया और वहां हंगामा किया। पार्टी ने कहा कि जब विभव कुमार ने मालीवाल को रोकने की कोशिश की तो आप सांसद ने उन्हें गालियां दीं।विभव कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस थाना के एसएचओ को एक ई-मेल के माध्यम से भेजी शिकायत में कहा कि अब मालीवाल झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है।शिकायत में कहा गया है कि यह आरोप झूठा है कि जब मालीवाल केजरीवाल से मिलने गई थीं तो कुमार ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनके साथ मारपीट की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here