HomeदेशWeather Update Today: पूर्वी और दक्षिणी भारत में भारी बारिश के बीच...

Weather Update Today: पूर्वी और दक्षिणी भारत में भारी बारिश के बीच IMD का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Published on

Weather Report Today
देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से धूल भरी आंधी चलने और बारिश से मौसम की तपिश कुछ कम नजर आ रही है। मौसम विभाग ने 2 दिन पहले अनुमान लगाया था कि धूल भरी आंधी तूफान देशभर में चलेगा। सोमवार शाम मुंबई में तेज हवा और बारिश आई, जिससे घाटकोपर इलाके में एक होर्डिंग गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं भारत मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और मध्य भारत में 14 मई तक और भारत के दक्षिणी क्षेत्र में 16 मई तक गरज के साथ बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान 41 एवं 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में फिर से लू हावी हो जाएगा। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन में मौजूद है और मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ रेखा मौजूद है। इसके अतिरिक्त, इसी तरह का मौसम दक्षिणी राजस्थान और निचले क्षोभमंडल स्तर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बना हुआ है।

पूर्वानुमान के मुताबिक 14 मई को हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड पर इसका प्रभाव कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और राजस्थान में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और यह 16 मई तक जारी रहेगी। अगले दो दिनों में दक्षिण राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिणी ओडिशा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश की संभावना है।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...